तीसरे दिन 136 अभ्यर्थियों ने भरे 152 नामांकन

 

भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही। 25 अक्टूबर को 136 अभ्यर्थियों द्वारा 152 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। अब तक कुल 290 अभ्यर्थियों द्वारा 327 नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा चुके हैं। 30 अक्टूबर नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथि रहेगी। 31 अक्टूबर को नामांकन की संवीक्षा जाएगी। 2 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

इससे पहले 21 अक्टूबर को प्रथम दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-183 महेश्वर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार मेव, दूसरे दिन 23 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-181 भीकनगांव से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नंदा ब्राह्मणे, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-183 महेश्वर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-184 कसरावद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आत्माराम पटेल तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-185 खरगोन से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार व निर्दलीय प्रत्याशी संतोष पाटीदार द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया था. भारतीय जनता पार्टी के बालकृष्ण पाटीदार द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं. इस प्रकार जिले में अब तक 11 प्रत्याशियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं.

चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अंतिम तारीख 30 अक्टूबर को दोपहर 03 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं. प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये नामांकन की संवीक्षा 31 अक्टूबर को की जाएगी. जो प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे वे 2 नवंबर को दोपहर 03 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते है. नाम वापसी के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा. 17 नवंबर को जिले के 1541 मतदान केन्द्रों पर सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान कराया जायेगा. मतदाताओं द्वारा डाले गये मतों की गणना 03 दिसंबर को होगी. नामांकन दाखिल करते समय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थी को 5 हजार रुपये जमानत राशि जमा करना होगा.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

शिक्षा में निवेश, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

​​रायपुर छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और…

26 minutes ago
ऑपरेशन हमदर्द : जीआरपी ने आठवें दिन 32 निराश्रित एवं बेसहारा लोगों का तैयार किया डिजिटल डोजियर

ऑपरेशन हमदर्द : जीआरपी ने आठवें दिन 32 निराश्रित एवं बेसहारा लोगों का तैयार किया डिजिटल डोजियर

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश जीआरपी…

29 minutes ago
गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

​रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष पहल कर…

36 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में…

51 minutes ago
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के…

1 hour ago
डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…

1 hour ago