PM Kisan की 14th किस्त अब 28 जुलाई को नहीं आएगी, जाने कब आएगी

भोपाल

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसानों के लिए ताजा अपडेट है। पीएम किसान स्कीम की 14वीं किस्त अब 28 जुलाई को नहीं बल्कि 27 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके तहत 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए भेजे जाएंगे। इसकी पुष्टि पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर की गई है।

पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, राजस्थान के सीकर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के कुल 18 हजार करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख किसान मौजूद रहेंगे। इससे पहले यानी 13वीं किस्त का पैसा 27 फरवरी को पीएम मोदी ने कर्नाटक से ट्रांसफर किया था।

ये काम करना है जरूरी, वरना नहीं मिलेगा पैसा

    केन्द्र सरकार ने बताया है कि अगर आपको भी 14वीं किस्त का पैसा चाहिए तो किसानों का आधार और NPCI से लिंक बैंक खाता होना चाहिए। इसी खाते में यह पैसा सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। अगर आपका बैंक अकाउंट आधार और फिर NPCI से लिंक नहीं है तो आपको यह पैसा नहीं मिलेगा।

 

  • इसके अलावा इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है।अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।
  • आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो, जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है,तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
  • खाता नंबर गलत होने पर भी आगामी किस्तों से आप वंचित रह सकते हैं, ऐसे में पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन स्टेटस पर गलत दी गई जानकारियों को सही कर लें।

ऐसे करें घर बैठे eKYC की प्रक्रिया पूरी

  • पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

लाभार्थी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘NO’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं ।अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर आपकी पीएम किसान योजना से संबंधित कोई शिकायत है तो आप सीधी इस योजना की ईमेलआईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना की आप टोल फ्री हेल्पलाइन 1800115526 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप 011-23381092 या 155261 के हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

45 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago