तीसरे चरण के लिए दूसरे दिन 15 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र

भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 12 अप्रैल से जारी है। तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र के दूसरे दिन सोमवार को 15 अभ्यर्थियों ने 19 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। गत 12 अप्रैल से अब तक 22 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि 15 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 ग्वालियर में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 सागर में 2 अभ्यर्थी द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक क्रमांक-18 विदिशा में 1 अभ्यर्थियों द्वारा 1 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 भोपाल में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन-पत्र एवं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 राजगढ़ में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। शेष लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 भिण्ड (अजा) एवं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 गुना में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया गया। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 29 बैतूल के लिये केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी द्वारा नामांकन भरा जाना है। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आज कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

5 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

5 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

5 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

5 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

5 hours ago