ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने वाले मेहमानों को 15 वीआइपी कलर कोड उपलब्ध कराए जाएंगे

भोपाल
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कर्टन रेजर प्रोग्राम की शुरुआत गुरुवार यानि आज से शहर के प्रमुख स्थानों पर शुरू की जा रही है। समिट में आने वाले मेहमानों को 15 वीआइपी कलर कोड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्पेशल पास सुविधा के जरिए क्यूआर कोड दिए जाएंगे जिन्हें स्केन करने पर अपने पार्क वाहनों की लोकेशन प्राप्त की जा सकेगी।

 कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जीआइएस कर्टन रेजर इवेंट 20 से 23 फरवरी 2025 तक आयोजित होंगे। पर्यटन काउंसिल भोपाल और एमपीआइडीसी शहर के प्रमुख बाजार व रहवासी इलाकों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए नागरिकों को इंवेस्टर्स समिट की उपयोगिता समझाएगी।

शहनाई वादकों के द्वारा होगा स्वागत
एयरपोर्ट पर बांसुरी वादक, सारंगी व शहनाई वादकों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रमुख कार्यक्रमों में हनुमंत ध्वज पताका संस्कृति बैंड इंदौर की प्रस्तुति, मुकेश तिवारी द्वारा भजन संध्या का आयोजन, क्लासिकल नृत्य नाटिका दुर्गा स्तुति और गणेश वंदना, इंस्ट्रुमेंटल फ्यूजन जुगलबंदी शामिल हैं।

कई श्रेणी के एंट्री पास
समिट में विशिष्ट गवर्नमेंट ऑफिशियल और गवर्नमेंट ऑफिशियल ट्रिपल ए श्रेणी को रेड, गेस्ट ऑफ ऑनर (हाई कमीशन) को ऑरेंज, स्पेशल इनवाइटी को गोल्ड, डेलिगेट को पर्पल, फॉरेन डेलिगेट को टील, मीडिया को ब्राउन, ऑर्गनाइजर, ऑर्गनाइज़र ट्रिपल ए श्रेणी, लाइजनिंग ऑफिसर को ब्लू, इवेंट टीम को रॉयल ब्लू, एक्सीबिटर को ग्रीन, सर्विस प्रोवाइडर और वालंटियर को व्हाइट, एनआरआइ को पिंक पास दिए जाएंगे।

ऐसे समझें किसके हिस्से कितने के काम
● 32 करोड़ रुपए नगर निगम

● 65 करोड़ रुपए पीडब्ल्यूडी

● 05 करोड़ रुपए स्मार्टसिटी

● 02 करोड़ रुपए एनएचएआई

● 104 करोड़ रुपए कुल खर्च शहरी व्यवस्थाओं पर

जीआइएस से पहले इन कामों पर फोकस
● सभी अवैध होर्डिंग निकालने
● वॉल पेंटिंग शहरी दीवारों व फ्लाइओवर पर
● प्रवासी भारतीयों को होम स्टे के लिए व्यवस्था पूरी करना
● इंफ्रास्ट्रक्चर व लॉजिस्टिक सेटअप करना
● हेल्थ, सेफ्टी व क्राउड मैनेजमेंट
● ट्रैफिक पार्किंग के काम

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

5 hours ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

5 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

5 hours ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

5 hours ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

5 hours ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

5 hours ago