Damoh में वेयरहाउस का ताला तोड़कर 150 बोरी गेंहू चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश कर रही पुलिस

दमोह
दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी वेयरहाउस मझगुवा कीरत और चोपरा से दो दिन के अंदर करीब 150 बोरी गेंहू चोरी होने की घटना हुई है। जिसकी शिकायत जबेरा थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। तुलसी वेयरहाउस के प्रबंधक तूफान सिंह ने बताया दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे से लगे वेयरहाउस मझगुंवा कीरत में पिछले दो दिन में वेयरहाउस के पीछे की शटर और जाली का ताला तोड़कर गेंहू चोरी किया गया है।

गुरुवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उक्त गेहूं मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं नागरिक आपूर्ति निगम का है जो वेयरहाउस की अभिरक्षा में रखा था। दूसरी चोरी ग्राम चंडी चोपरा हरदुआ सुमेर की है।

जिसकी रिपोर्ट शिवम पिता राम किशोर जैन निवासी चंडी चोपरा ने जबेरा थाने में दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि जब वह सुबह गोदाम के पास से निकले तो ताला खुला हुआ था और अंदर से गेहूं की बोरियां लापता थी। गोदाम के पीछे एक लावारिस बाइक खड़ी मिली है। जिसे ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया है।

बता दें 2 दिन के अंदर वेयरहाउस एवं गोदाम में जिस तरीके से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे प्रतीत होता है अनाज चोर गिरोह जबेरा क्षेत्र में सक्रिय हो गया और और निरंतर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। जबेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि तुलसी वेयरहाउस मझगुंवा कीरत एवं चोपरा गोदाम में गेहूं की बोरियां चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई है। जिसकी जांच की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

सूरजपुर में ’मुस्कान समूह की महिलाओं ने बोटिंग से बदली अपनी तकदीर’

सूरजपुर में ’मुस्कान समूह की महिलाओं ने बोटिंग से बदली अपनी तकदीर’

सूरजपुर/रायपुर. छत्तीसगढ़ (या अन्य स्थानीय राज्यों) के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने जलाशयों/तालाबों के प्रबंधन…

28 minutes ago
भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार स्थित भोजशाला परिसर में राज्य…

38 minutes ago
आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

भोपाल   राजधानी के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट, शुभ बिजनेस जोन  के खिलाफ जिला…

1 hour ago
रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों…

1 hour ago
’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

रायपुर. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (तरल उर्वरक) कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी नवाचार हैं।…

1 hour ago
मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी…

2 hours ago