कौन हो भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष, नेताओं से फोन पर ली जा रही राय

रायपुर । भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में अब पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फोन पर राय मांगी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 20 जनवरी की तारीख तय की गई है। इससे पहले प्रदेश में अध्यक्ष का चुनाव करना है। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या एक दौर की चर्चा कर चुके हैं। अब अध्यक्ष का नाम फाइनल करने से पहले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की राय जानी जा रही है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो केंद्रीय संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए गंभीरता से मंथन शुरू कर दिया है। अब तक सांसदों, विधायकों और आला पदाधिकारियों से राय ले ली गई है। इसके साथ ही सीएए पर चर्चा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश खन्ना और महेश गिरी ने वन टू वन पदाधिकारियों से चर्चा की। बताया जा रहा है कि पदाधिकारियों ने अपनी राय संगठन के आला नेताओं के सामने रख भी दी है। 

अब जातिगत समीकरण के आधार पर अध्यक्ष का चुनाव करना है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदिवासी या ओबीसी वर्ग के किसी नेता को चुना जा सकता है। केंद्रीय संगठन की पसंद सांसद विजय बघेल और संतोष पांडेय हैं।बघेल ओबीसी हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदार भी हैं। वहीं, आदिवासी नेताओं की ओर से अब तक एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है, जिसके कारण विक्रम उसेंडी के नाम को ही आगे बढ़ाया जा रहा है।

15 दिसंबर तक चुन लेना था प्रदेश अध्यक्ष : भाजपा संगठन चुनाव की शुरुआत 11 सितंबर से हुई। 11 से 30 सितंबर तक बूथ कमेटी, 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मंडल और 11 नवंबर से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव हुआ। अभी प्रदेश के 11 जिलों में जिलाध्यक्षों का चुनाव नहीं हो पाया है। 15 दिसबंर तक नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी कर लेना था, लेकिन नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के कारण देर हो गई।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago