लड़कियों पर कर रहा था कमेंट, मना करने पर दुकानदार को पीटा

तितुरडीह में शनिवार की रात लड़कियों पर कमेंट करने से मना करने पर युवक ने दुकानदार की पिटाई कर दी। घटना रात साढ़े आठ बजे की है। तितुडीह स्थित नारायण किराना दुकान के पास मोहल्ले के प्रेम विभार उर्फ ढोपो लड़कियों पर कमेंट पास कर रहा था। जिस पर दुकानदार नारायण नाग की नजर पड़ी। दुकानदार नारायण ने प्रेम विभार से कहा कि मेरे दुकान के सामने लड़कियों को कुछ भी क्यों बोल रहा है। जिसके बाद प्रेम शांत हो गया। कुछ देर बाद उसी किराना दुकान से सिगरेट लेकर पीने लगा। सिगरेट खत्म होने के बाद दुकानदार ने प्रेम से सिगरेट का पैसा देने कहा तो प्रेम आग बबूल हो गया और दुकानदार से मारपीट करने पर उतर आया।

0 बीच-बचाव के लिए आए पुत्र की भी पिटाई

दुकान में वाद-विवाद होता देख नरेश नाग भी मौके पर पहुंच गया और पिता व प्रेम विभार के बीच हो रही लड़ाई को छुड़वाने का प्रयास किया। इसी बीच प्रेम ने नरेश नाग की जमकर पिटाई कर दी। यहीं नहीं दुकान के बाहर रखे पत्थर से दुकानदार नारायण नाग पर हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने नारायण नाग को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने स्थिति को गंभीर दिखते हुए रेफर कर दिया। हमले में नारायण नाग को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने प्रेम विभार उर्फ ढोपो के खिलाफ धारा 294, 323, 336, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago