नाम वापसी और चुनाव चिंह आबंटन के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कही वार्ड पंच को लेकर घमासान मचा हुआ है, तो कही सरंपच पद को लेकर दावेदारो की संख्या में चलते कोहराम की स्थिति है, वही जनपद सदस्य को लेकर वर्तमान जनपद सदस्यो की अनदेखी भी कांग्रेस भाजपा दोनों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। जिसके चलते कांग्रेस ने क्षेत्र 16 से और भाजपा ने क्षेत्र क्रमांक 10, 21 और 25 में उम्मीदवार अधिकृत नहीं किया है।
जानकारी अनुसार जनपद क्षेत्र क्रमांक एक भरतपुर से कांग्रेसी मंजूबाई ध्रुवे के खिलाफ गौरीबाई ध्रुवे को मैदान में उतारा है। उनके अलावा तीन अन्य कुमारीबाई मंडावी, पूर्व जनपद सदस्य मिलोबाई नेताम और रामअवतार नेताम भी ताल ठोंक रहे है। क्षेत्र क्रमांक दो चिचका से सिंगारघाट के पूर्व सरंपच सुशीलकांत पांडेय के विरूद्ध पूर्व जनपद सदस्य सुरेश ठाकुर मैदान में है। जबकि दो अन्य में पूर्व सरंपच संघ अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी के डेंटिस्ट पुत्र शैलेंद्र त्रिपाठी और घनश्याम सिंह बैस भी चुनावी रण में किस्मत आजमा रहे है। क्षेत्र क्रमांक तीन गातापार जंगल से लीना मंडावी के खिलाफ रेणुका छेदैया को उतारा है। वही तीन अन्य गोंगपा से हेमलता गोड़, मोहनी बाई नेताम और रेवती बाई नेताम मैदान में है। क्षेत्र क्रमांक चार बैगाटोला से यशोदा मनहरण मरावी को चांदगढ़ी की पूर्व सरंपच वंदना वर्मा चुनौती दे रही है। जबकि दो अन्य उषा देवी और यशवंती बंजारे प्रत्याशी है। क्षेत्र क्रमांक पांच से पूर्व जनपद सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाउ भूपेंद्र सिंह को भाजपा के तोप सिंह राजपूत चुनौती दे रहे है। क्षेत्र क्रमांक छह जुरलाकला से कांग्रेस के एमबाई साहू को भाजपा समर्थित यशोदाबाई साहू चुनौती दे रही है। क्षेत्र क्रमांक सात भंडारपुर से कांग्रेस के अनुसूइया नागपुरे और भाजपा के कांतिबाई लिल्हारे का चुनावी गणित निर्दलीय ओमकुमारी वर्मा बिगाड़ रही है। क्षेत्र क्रमांक आठ टोलागांव से कांग्रेस के खेमेश्वरी वर्मा का भाजपा के मानबाई वर्मा के अलावा एक अन्य रमा दिलीप साहू के बीच त्रिकोणिय सामना हो रहा है। क्षेत्र क्रमांक नौ चारभाठा से कांग्रेस नेत्री ममता साहू के सामने भाजपा की कुसुम सिंह चुनौती पेश कर रही है। वही एक अन्य संध्या कृष्णा अंडन के मैदान में उतरने से चुनाव रोचक हो गया है। क्षेत्र क्रमांक दस सिंगारपुर से कांग्रेसी रेशम बाई टंडन और मंजू चतुर्वेदी के बीच साीधा मुकाबला हो रहा है। यहां भाजपा ने प्रत्याशी नही बनाया है। क्षेत्र क्रमांक 11 विक्रमपुर से पूर्व सरंपच फूलकुंवर वर्मा कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा ने ममता गोरेलाल वर्मा को मैदान में उतारा है। क्षेत्र क्रमांक 12 कुलीकसा से कांग्रेस नेता गिरधारी वर्मा की पत्नी पूर्व जनपद सदस्य द्रोपदी वर्मा को भाजपा की रिझनबाई वर्मा चुनौती दे रही है। यहां एक अन्य सुनीति बाई वर्मा भी मैदान में है। क्षेत्र क्रमांक 13 अकरजन से प्रेमिन राधे वर्मा को कांगेस ने प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा से सुशीला साहू मैदान में है, वही दो अन्य रेवती वर्मा और कांति साहू भी मैदान में है। क्षेत्र क्रमांक 14 पांडादाह से कांग्रेस के मीना साहू को पूर्व जनपद सदस्य नेमाबाई वर्मा से भरपूर चुनौती मिल रही है। जबकि दो अन्य अमृता कांडे और अरूणा बनाफर चुनावी जंग में है। क्षेत्र क्रमांक 15 झीकादाह से बढ़ईटोला के पूर्व सरंपच मुरली सिंह वर्मा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। जबकि यहॉ पूर्व जनपद उपाध्यक्ष साक्षी सिंह के पति राजेंद्र सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर चुनाव दिलचस्प बना दिया है। हालाकि यहॉ दोनों का खेल बिगाड़ते बल्देवपुर सरंपच युवराज सिरमौर चुनावी जंग में दो-दो हाथ कर रहे है।
कांग्रेस ने एक, तो भाजपा ने तीन सीटों पर उतारा प्रत्याशी
इसी तरह 16 दपका से भाजपा ने जनपद सदस्य लखनलाल साहू को डॉ योगेश साहू और मनीष वमर से चुनौती मिल रही है। यहां कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 17 टेकापार से कांग्रेस के जैतराम कोसरे के विरूद्ध भाजपा ने जनपद सदस्य पारख कोसरे की जगह उमेश गायकवाड़ को दंगल में उतारा है। जिससे नाराज पारखदास निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। वही राजेश मोहिले और संतोष मारिया भी यहॉ ताल ठोंक रहे है। 18 सोनपुरी से कांग्रेस ने हिमांचल सिंह राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया है। वही रगरा सरंपच लालाराम वर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। दोनों को अनिल श्रीवासतव और अवधेश परिहार से कड़ी टक्कर मिल रही है। 19 खजरी बीते चुनाव में विक्रांत सिंह के निर्विरोध निर्वाचन के चलते सुर्खियों में आए। इस क्षेत्र से कांग्रेस के ईश्वरी वर्मा के खिलाफ भाजपा ने लिमतरा पंचायत की पूर्व सरपंच बीना शोरी को मैदान में उतारा है। वही देवदत्त मिश्रा, डोमार सिंह लोधी, कृष्णकुमार चंदले, मनीषकांत पांडेय और मनीराम साहू भी मैदान में है। यहां सात के बीच जंग छिड़ी है।
