लोककला महोत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति

विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुड़पार में सरस्वती उत्सव समिति व अन्य ग्रामीणों के द्वारा दो दिवसीय इंद्रधनुषी लोककला महोसव का शनिवार को आगाज हुआ। इसमें पसिद्ध सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

आयोजन के प्रथम दिवस में सुबह 11 बजे से लोक कला महोत्सव की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य पाटन चंद्रवती कुर्रे थी। अध्यक्षता ग्राम सरपंच दीपमाला भागवत कोसरे व ग्राम उपसरपंच राजेंद्र सिन्हा ने की। वहीं विशेष अतिथि भाजपा जिला मंत्री दीलिप कुर्रे, चिन्मय मुखर्जी, सेवानिवृत्त शिक्षक मोतीलाल साहू थे। पहले दिन सात टीमों ने लोक कला विधा की प्रस्तुति दी। इनमें एकता मानस सिन्हा परिवार कांकेतरा जिला नांदगांव, जय श्री कृष्ण गोकुल धाम अहिर राऊत नाच पार्टी टूरी पारा नांदगांव, गगन गूंज बालिका पंथी पार्टी हाथादादु जिला बेमेतरा, माँ सरस्वती पंडवानी पार्टी कोकड़ी जिला दुर्ग, जय बूढ़ादेव डंडा एव कर्मा नृत्य सिलघट भिंभौरी, जय बूढ़ा देव सुआ नृत्य मंडली जजंगिरी दुर्ग, एव जय बजरंग रामधुनी डोटोपार बालोद के कलाकार प्रस्तुति दिए। आयोजन को संबोधित करती मुख्य अतिथि चंद्रवती कुर्रे ने ग्रामीणों को कार्यक्रम की बधाई दी। साथ ही कहा कि गांव में इस तरह का आयोजन होना ग्रामीण एकता व छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रदर्शित करता है। 12 जनवरी को समापन पर लोककलाकारों, ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों, गणमान्य नागरिकों, सेवानिवृत्त शिक्षकां का अतिथियों द्वारा सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, अशोक साहू व जोनप्रभारी अश्वनी साहू होंगे।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

7 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

7 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago