भोजशाला में ASI के सर्वे का 15वां दिन, आज होगी जुमे की नमाज इस दौरान बाहर आ सकती है टीम; विशेष सुरक्षा के इंतजाम

धार
 मध्‍य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला में 22 मार्च से जारी एएसआई के सर्वे का आज शुक्रवार को 15वां दिन है। सर्वे टीम सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर यहां पहुंची।

वहीं, शुक्रवार को यहां मुस्लिम समाज नमाज अदा करता है। संंभव है कि इस दौरान एएसआई की टीम वहां से बाहर आ सकती है।

भोजशाला में नमाज अदायगी का समय 1:00 से 3:00 बजे है। इस दौरान यहां मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा, जिसके लिए बाहर के इलाके में चेकिंग को लेकर खास तैयारी की गई है। वहीं सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इसके लिए विशेष रूप से केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है।

मंगलवार को हिंदू समाज करता है पूजा-अर्चना

अनुमान है कि टीम सर्वे का काम 12 बजे तक समाप्‍त कर लेगी। इसके बाद यहां मुस्ल‍िम समाज नमाज अदा करेगा। मालूम हो कि हिंदू समाज यहां पर मंगलवार को पूजा अर्चना करता है, जबकि‍ शुक्रवार को मुस्ल‍िम समाज को नमाज अदा करता है।

याचिकाकर्ता ने धार भोजशाला के सर्वे के दौरान वहां उपस्थि‍त रहने की अनुमित मांगते हुए हाईकोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसे हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बुधवार को निरस्त कर दिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। इसके पहले एएसआई को भोजशाला का सर्वे पूर्ण कर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करनी है।
जांच में सामने आई कई जानकारियां

बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की टीम धार भोजशाला का मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सर्वे कर रही है। 15 दिनों से  चल रहे सर्वे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह सर्वे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चल रहा है।

वहीं, एक याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी ने हाईकोर्ट में आवेदन देकर गुहार लगाई थी कि उन्हें भी सर्वे के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाए, जिसपर बुधवार को सुनवाई हुई और देर शाम कोर्ट ने आवेदन निरस्त करते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया।

सर्वे के दौरान याचिकाकर्ता को उपस्थित रहने की अनुमति नहीं

मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने धार भोजशाला के सर्वे के दौरान याचिकाकर्ता को उपस्थित रहने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। याचिकाकर्ता ने अनुमति मांगते हुए आवेदन हाई कोर्ट में प्रस्तुत किया था, जिसे कोर्ट ने बुधवार को निरस्त कर दिया। अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। इसके पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भोजशाला का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करना है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम धार भोजशाला का अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए सर्वे कर रही है। एक पखवाड़े से चल रहे सर्वे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। सर्वे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चल रहा है। इस बीच एक याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी ने हाई कोर्ट में आवेदन देकर गुहार लगाई थी कि उन्हें भी सर्वे के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाए। बुधवार को सुनवाई हुई। देर शाम कोर्ट ने आवेदन निरस्त करते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

5 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

5 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

5 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

5 hours ago