देश-विदेश

17 साल की लड़की की लाश जला रहे थे हत्यारे, ग्रामीणों को देखकर भागे; पुलिस ने इसे हिरासत में लिया

पुलिस ने शक के आधार पर मृत लड़की की मां को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। गया के फहतेपुर थाना क्षेत्र में 17 साल की लड़की की अर्धजली लाश मिली है। हत्यारों ने पहले उसे मार डाला फिर से साक्ष्य मिटाने के लिए लाश जलाने लगे। ग्रामीणों ने आग की लपटों को देखा तो वहां पहुंचे। लोगों को अपनी ओर आते देख हत्यारे वहां से फरार हो गए। लाश जलते देख ग्रामीण दंग रह गए। किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना फहतेपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के समीप स्थित पईन के पास की है।  पुलिस ने लड़की की मां को लिया हिरासत में
इधर, लाश मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई। जांच के कारण पुलिस को लड़की की मां पर शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर मृत लड़की की मां को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। मरने वाली लड़की की पहचान फहतेपुर थाना क्षेत्र के केतरा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय श्री कुमारी उर्फ लैला कुमारी के रूप में की गई। हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे लोग
वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। बता दें कि फहतेपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व गया जिले के बेलागंज के रहने वाला एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दिया गई थी। उक्त मामले का खुलासा गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने किया था। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

कोंडागांव. जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को विभिन्न बैंकों से पर्सनल…

47 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…

2 hours ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…

2 hours ago
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

3 hours ago