देश-विदेश

फंदे से झूलती मिली गर्भवती महिला की लाश, मायके वाले बोले- बेटी पैदा होने के शक में मार डाला

मायके वाले बोले कुसुम को उसके ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताड़ित किया करते थे। पिछले 2 साल से उसकी बहन मायके नहीं आई थी। बेटी पैदा होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। कुसुम देवी 6 महीने की गर्भवती थी। नालंदा में गर्भवती महिला की लाश मिली है। मायके वालों को आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी पैदा होने के शक में उनकी बेटी की हत्या कर दी। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव का है। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला की पहचान उदित चौहान की पत्नी कुसुम देवी (30) के रूप में हुई है। इधर, कुसुम देवी की बहन मालती देवी ने बताया कि बहन को उसके ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताड़ित किया करते थे। पिछले 2 साल से उसकी बहन मायके नहीं आई थी। बेटी पैदा होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। कुसुम देवी 6 महीने की गर्भवती थी। ससुराल के लोगों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया होगा। जब उन्हें इस बात का पता चला होगा कि फिर से बेटी है तो पहले उसका गला घोंट हत्या कर दी गई इसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि हत्या आत्महत्या प्रतीत हो। उन लोगों को गांव के लोगों के द्वारा ही घटना की जानकारी मिली। मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने हत्या की
मालती देवी ने बताया कि पहले से कुसुम को अपने पीछे तीन बच्ची छोड़कर चली गई। इसमें दो दो बेटी और एक बेटा हैं। बेटा दिव्यांग है। वहीं कुसुम का पति बिहार शरीफ में ही रहकर चिकेन दुकान में काम करता है। मायके वालों का कहना है कि 7 साल पूर्व नवादा जिला के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारी गांव निवासी कुसुम कुमारी की शादी मानपुर थाना क्षेत्र के केवल बीघा गांव निवासी उदित चौहान से हुई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन बेटी पैदा होने के बाद ही ससुराल वालों को कुसुम चुभने लगी और अंततः ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।  घर छोड़कर फरार हो गए ससुराल वाले
मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फंदे पर महिला की शव लटके होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं मायके वालों को भी ग्रामीणों के सहयोग से इस बात की सूचना दी गई। फिलहाल ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

46 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

10 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

10 hours ago