प्रतिष्ठानों में लगातार दबिश देकर औचक जांच की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव शहर के नंदई चौक स्थित गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई। जांच में प्रतिबंधित केशर युक्त सितार विक्रय हेतु भंडारित पाया गया। जिसे जप्त कर नमूना जांच हेतु लैब भेज दिया गया है। लगभग 7 हजार मूल्य की एक बोरी सितार सामग्री को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में रखा गया है।

दुकान का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में कालातीत सामग्री अव्यवस्था के बीच भंडारित पायी गई। टीम द्वारा दुकान को बंद कराया गया और दुकान में उचित साफ-सफाई के बाद ही व्यापार करने कहा गया। नियमों का पालन नहीं करने पर खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसी तरह एक अन्य मामले में साबुन डिटेर्जेंट के होलसेलर विक्रेता अनिल ट्रेडिंग के संचालक द्वारा बिना वैध अनुज्ञप्ति पंजीयन के चायपत्ती का कारोबार किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नमूने जप्त कर बिना लायसेंस कारोबार का प्रकरण दर्ज किया गया एवं जांच की कार्रवाई जारी है।
इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जिला स्तरीय नशा मुक्त शपथ समारोह 18 नवम्बर को
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…