उमरिया जिले के 391 विद्यार्थियों के खाते में लेपटॉप की राशि अंतरित की
भोपाल
जन जातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के मानपुर जनपद मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय में प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थी प्रदेश और देश के विकास की नींव होते हैं।
मंत्री सुसिंह ने कहा कि राज्य शासन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिये नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक, गणवेश, छात्रावास, कोचिंग, स्मार्ट क्लास, केरियर काउंसलिंग की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बदलते परिवेश में डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लेपटॉप खरीदने के लिये सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की।
मंत्री सुसिंह ने कहा कि बेटियाँ डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, पुलिस, शिक्षक, राजनेता बनकर समाज को दिशा दे रही है। उमरिया जिले में प्रतिभाशाली 391 विद्यार्थियों के खातों में लेपटॉप के लिये राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण उमरिया जिले के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में देखा एवं सुना गया।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…