1920 कल्याणियों, 5000 नि:शक्तजन को 137 करोड़ की सहायता

भोपाल.
पिछले 5 सालों में मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना में पुर्नविवाह करने वाली 1920 कल्याणियों को 38 करोड़ 40 लाख और नि:शक्तजन विवाह सहायता योजना में 5 हजार 475 हितग्राहियों को 98 करोड़ 75 लाख की राशि दी गई। अगस्त माह के अंत में होने वाली दिव्यांग पंचायत में कल्याणी योजना हितग्राही श्रीमती रामवती यादव, श्रीमती चिया बमन को 2 लाख रूपये, नि:शक्तजन विवाह सहायता योजना में शिवचरण प्रजापति एवं श्रीमती प्रीति कुमारी 2-2 लाख रूपये और मुरलीधर एवं श्रीमती गीता मूरजानी को एक लाख रूपये दिये जायेंगे। वहीं सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना में दिव्यांग कुमारी कविता सिंह और प्रमोद को प्रांरभिक परीक्षा की तैयारी के लिए 2-2 लाख रूपये की राशि दी जायेगी।

"भैया शिवराज सिंह चौहान की जितनी भी तारीफ करे कम है।" यह कहना है भोपाल की श्रीमती रामवती यादव का। हमारे लिए तो यह सरकार माई-बाप से कम नहीं है। मेरी शादी के 6 साल बाद अचानक मेरे पति के सीने में दर्द उठा और अस्पताल पहुँचने के पहले ही मृत्यु हो गई। छोटे-छोटे दो बच्चे थे। लगा अब जीवन में अंधेरा ही अंधेरा है। ऐसे में पेशे से मिस्त्री दयाराम ने मेरे साथ पुर्नविवाह किया। मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना में हमको सरकार 2 लाख रूपये देगी। इससे मैं अपनी पुन: गृहस्थी बसाऊँगी। लाड़ली बहना के 1000 रूपयों ने भी मुझको बहुत सहारा दिया है। शादी के कुछ वर्षों बाद ही पति खोने वाली श्रीमती चिया बमन से सिंचाई विभाग में काम करने वाले मुकेश बमन ने पुर्नविवाह किया है। श्रीमती चिया कहती है 2 लाख रूपये मेरी गृहस्थी के लिए बहुत मायने रखते हैं।

शिवचरण प्रजापति एक पैर से दिव्यांग हैं। उनसे विवाह करने वाली श्रीमती प्रीति को योजना में 2 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। वहीं मुरलीधर और गीता मूरजानी दोनों ही एक पैर से विकलांग हैं। इन्हें एक लाख रूपये की राशि दी जायेगी। योजना में दम्पत्ति में दोनों के दिव्यांग होने पर एक लाख रूपये और एक के दिव्यांग होने पर एक लाख रूपये की सहायता देने का प्रावधान है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

10 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

10 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

10 hours ago