जयकिसान कर्जमाफी योजना के तहत 2.5 लाख किसानों को अभी भी ब्याज माफी की उम्मीद

भोपाल

पूर्व कांग्रेस सरकार की जयकिसान कर्जमाफी योजना के तहत दो लाख रुपए तक के कर्ज माफी का लाभ नहीं मिल पाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों और पहले से किसी भी कारण से कर्ज अदा न कर पाने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों को डिफाल्टर श्रेणी से बाहर लाने के लिए प्रदेश के भाजपा सरकार ने पंद्रह सौ करोड़ रुपए खर्च कर दो लाख रुपए तक के कर्जदार किसानों का बकाया ब्याज जमा करा दिया है। लेकिन इसके बाद भी अभी ढाई लाख किसान ऐसे है जो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए है और वे कर्जमाफी का इंतजार कर रहे है।

सूत्रों  के मुताबिक राज्य सरकार ने 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ कर उन्हें डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर निकालने के लिए 22 सौ करोड़ रुपए देने का एलान किया था।  अभी राज्य सरकार ने केवल पंद्रह सौ करोड़ रुपए किसानों के ब्याज माफी के लिए जमा किए है।  इस योजना के लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है। वह राशि अभी तक नहीं मिली है जिसके कारण लगभग ढाई लाख किसानों को सीएम कृषक ब्याज माफी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। अपैक्स बैंक और जिला सहकारी बैंक अनुपूरक बजट में बाकी राशि मिलने का इंतजार कर रहे है ताकि इन बाकी किसानों का भी ब्याज माफ किया जा सके।

सवा लाख किसान नहीं मिल रहे
ब्याज जमा न होंने के कारण डिफाल्टर हुए किसानों में से सवा लाख किसान ऐसे है जिन्होंने कर्ज लेने के बाद अपनी जमीनें बेच दी है। इसमें ऐसे किसान भी शामिल है जिनकी जमीन का बटवारा हो गया है, जमीन टुकड़ों में अलग-अलग मालिकों के नाम से चढ़ गई है। कई जमीने ऐसी भी है जिनपर वर्तमान मालिकों का नामांतरण नहीं हो पाया है। कई कर्जदार किसान दिवंगत हो चुके है। कई मध्यप्रदेश से बाहर जा चुके है। उनके वारिसान ने यह जमीने अपने नाम नहीं करवाई है।  कुछ यहां से पलायन कर चुके है। ऐसे किसानों की खोजबीन की जा रही है ताकि उनके उपर बकाया दो लाख रुपए तक के कर्ज के ब्याज को माफ कर उनसे मूलधन की वसूली की जा सके।

मुख्यमंत्री कृषक कर्जमाफी योजना में अभी लगभग ढाई लाख किसानों को योजना का लाभ दिया जाना बाकी है। अनुपूरक बजट में आवंटित राशि का इंतजार है। इसके अलावा कई किसान दिवंगत हो चुके है, कई बाहर जा चुके है, कईयों ने अपनी जमीनें बेच दी है। ऐसे किसानों की खोजबीन की जा रही है। सभी को योजना का लाभ दिया जाएगा।
-पीएस तिवारी, एमडी अपैक्स बैंक

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

32 minutes ago
इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

 इंदौर  धार्मिक पहचान छुपाकर गायिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को बाणगंगा पुलिस…

39 minutes ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

46 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

49 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

49 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

53 minutes ago