छत्रावास में 2 छात्रों की करंट लगने से मौत:पानी की टंकी साफ करने उतरे थे, मोटर के तार से फैला करंट

धार
 मध्यप्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हो गया। जिले के सीनियर बालक छात्रावास रिंगनोद में आज सुबह करेंट लगने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ते थे।हादसे की जानकारी सुबह हुई। छात्रों ने बताया कि वे जब नाश्ता करने के लिए जा रहे थे तभी पानी भरने वाले काका ने बताया कि दो स्टूडेंट्स पानी की टंकी में अंदर पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही छात्रों ने तुरंत दौड़ लगाई और इलेक्ट्रिक वायर को तोड़ा गया और उसके बाद उन दोनों छात्रों को निकाला गया। एंबुलेंस से दोनों छात्रों को सरदारपुर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 मृतकों के नाम विकास और आकाश है। घटना सुबह 7:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि पानी टंकी के पास बिजली तार बेतरतीब पड़े हुए थे। तार पर करेंट प्रवाहित हो रही थी। इसी तार की चपेट में आने सो दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जनजाति विभाग के आयुक्त और एसडीओपी रिंगनोद पहुंचे थे।

हॉस्टल में पानी भरने आए एक ग्रामीण ने ये देखा और बाकी छात्रों और वार्डन को सूचना दी। इसके बाद दोनों छात्रों को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में विकास पिता संग्रामसिंह (17) और आकाश पिता शैतान निनामा शामिल हैं। दोनों कक्षा 12वीं के छात्र थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: dadfeatured

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

9 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

9 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

9 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

9 hours ago