प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के 2 युवा नौकरी के लिए जायेंगे जापान अभिनव योजना की मदद से मिला विदेश में रोजगार

भोपाल

  • अभिनव योजना की मदद से मिला विदेश में रोजगार

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना से पिछड़ा वर्ग के 2 युवाओं को जापान में नौकरी करने का मौका मिला है। यह युवक प्रदेश के छोटे कस्बों के हैं।

नर्मदापुरम जिले की तहसील सोहागपुर के ग्राम रेवावनखेड़ी के सौरभ कुमार विश्वकर्मा और छिंदवाड़ा जिले की तहसील चौरई के ग्राम माचीबाड़ा के दीनदयाल सनोडिया का जापान के ओसाका शहर में नौकरी के लिए चयन हुआ है। इमेशिग कंपनी लिमिटेड ने इन युवाओं को प्रतिमाह एक-एक लाख रूपये की राशि के वेतन पर नौकरी दी है।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग ने हाल ही में पिछड़ा वर्ग के युवाओं को विदेश में नौकरी देने के लिए अभिनव योजना शुरू की है। योजना के अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। सौरभ और दीनदयाल बताते है कि उन्होंने योजना में चयन होने के बाद भोपाल के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र में जापानी भाषा का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद इन्होंने जापान सरकार द्वारा ली जाने वाली लेंग्वेज परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया। इसके बाद इन युवाओं को जापान की नियोक्ता कंपनी की मांग अनुसार विशेष कौशल में प्रशिक्षित किया गया।

योजना में पहले चरण के बैच में 30 उम्मीदवारों में से 24 उम्मीदवारों ने जापान सरकार द्वारा ली जाने वाली लेंग्वेज परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इन युवाओं को भी नौकरी के लिए जापान भेजने की विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जापान में हेल्थ केयर और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में रोजगार की अच्छी संभावना है। योजना में चयनित युवाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई है। पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को विदेशों में रोजगार की अभिनव योजना दिसम्बर-2022 में विभाग द्वारा प्रारंभ की गई। इसमें विदेशी भाषा के प्रशिक्षण और कौशल प्रशिक्षण के साथ विदेशों में रोजगार प्रदान करने की व्यवस्था है। विभाग ने वर्ष 2023-24 के लिये 200 व्यक्तियों के प्रशिक्षण के लिये विभागीय बजट में 50 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: CMfeatured

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

4 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

4 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

4 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

4 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

4 hours ago