जिला कांग्रेस कमेटी ने की प्रेस वार्ता….

पत्रकारों को कार्यक्रम से कराया अवगत…..

टीकमगढ़
 नगर के स्थानीय चकरा तिगैला के समीप स्थित जिला कांग्रेस के कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज एक प्रेस वार्ता की जहां इस प्रेस वार्ता को कांग्रेस के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने संबोधित किया वहीं मंचासीन अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ वक्ताओं ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया…..

 प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि आगामी 20 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ टीकमगढ़ आएंगे जो सुबह 11 बजे टीकमगढ़ पहुंचेंगे और एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे उसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंडलम सेक्टर की बैठक में सम्मिलित होंगे और इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्थानीय नजरबाग प्रांगण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन को लेकर यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई है जहां उनके आने की तैयारियों में जिला कांग्रेस कमेटी जुट गई है और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है जहां उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में लोग जिलेभर से इस सभा में सम्मिलित होंगे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सभा को संबोधित करेंगे प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष नवीन साहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेस के प्रदेश सचिव सूर्य प्रकाश मिश्रा अनिल बड़कुल भगतराम यादव डॉक्टर सुमित उपाध्याय शाश्वत सिंह बुंदेला पूर्व विधायक श्रीमती चंदा रानी गौर अरविंद खटीक देवेंद्र नापित प्रभात पुरोहित डॉक्टर इसरार मोहम्मद संजय नायक कांग्रेस के प्रदेश मीडिया  सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे एवं इस प्रेस वार्ता के दौरान प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आगामी 20 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ टीकमगढ़ आएंगे जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस वार्ता की और उनके आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों को अवगत कराया…..
 यादवेंद्र सिंह बुंदेला (पूर्व मंत्री म.प्र.शासन)

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *