2025 एशियन केनो स्लालम चैम्पियनशिप: चीन में मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई
भोपाल

चीन के ज़ियासी, गुइझोउ में 14 से 17 अगस्त 2025 तक आयोजित एशियन केनो स्लालम चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया।

महिला टीम इवेंट वर्ग में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी शिखा चौहान, पल्लवी जगताप और रीना सेन ने बेहतरीन तालमेल, संतुलन और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। पदक विजेता खिलाडियों में खेल अकादमी की शिखा, पल्लवी और रीना सेन‌मध्यप्रदेश की खिलाड़ी है।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी उपलब्धि ने प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सफलता अन्य खिलाड़ियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

चैम्पियनशिप में भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया सहित 10 देशों और क्षेत्रों के लगभग 100 एथलीट और कोच भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता एशियाई कैनो परिसंघ द्वारा आयोजित की जा रही है और वर्ष 2025 की उनकी प्रमुख गतिविधियों का हिस्सा है। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…

12 minutes ago
CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

16 minutes ago
CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

CG : पशुओं के बीमार होने पर डायल करें हेल्पलाइन 1962 …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित और छत्तीसगढ़ सरकार…

17 minutes ago
कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल

कोंडागांव में पंचायत भवन की छत का पलस्तर गिरा, दो प्रशिक्षु युवतियां घायल

कोंडागांव. मालगांव पंचायत भवन में सिलाई प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा टल गया. भवन की…

18 minutes ago
CG : खनिज नियम के उल्लंघन पर 3 क्रेशर सील …

CG : खनिज नियम के उल्लंघन पर 3 क्रेशर सील …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खनिज अमला द्वारा शनिवार…

19 minutes ago
रायपुर में पवन खेड़ा का RSS पर हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं

रायपुर में पवन खेड़ा का RSS पर हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं, राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं

रायपुर  कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि…

25 minutes ago