‘वात्सल्यपुरम’ Indore अनाथालय में 21 लड़कियों से बर्बरता

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में स्थित अनाथालय (Orphanage) की लड़कियों ने स्टाफ मेंबर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यहां 4 से 16 साल की लड़कियों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई तो अफसर भी हैरान रह गए. इस मामले में शिकायत पर इंदौर पुलिस ने अनाथालय के 4 स्टाफ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस गंभीरता से इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, इंदौर के अनाथालय की 21 लड़कियों ने स्टाफ पर आरोप लगाया है कि उन्हें यातनाएं दी गईं. उनके कपड़े उतारवाकर लोहे के चिमटे से दागा गया. जबरन लाल मिर्च जलाकर धुएं में रखा गया और रेलिंग से उल्टा लटका दिया गया.

बता दें कि 13 जनवरी को इंदौर में वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया था. इसके बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

अनाथालय की लड़कियों ने जब अधिकारियों को आपबीती सुनाई तो वे दंग रह गए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार स्टाफ सदस्यों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बोले- केस दर्ज कर की जा रही है कार्रवाई

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों ने अपने बयान में उत्पीड़न की बातें बताई हैं. इसके आधार पर पुलिस ने वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान आयुषी, सुजाता, सुमन, आरती और बबली के रूप में की गई है.

घटना को लेकर क्या बोले इंदौर के कलेक्टर?

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अनाथालय में रहने वाली लड़कियां अलग-अलग जिलों से हैं. निरीक्षण के दौरान पता चला कि इन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है. हमने इस मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है. सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.

जानिए पूरा मामला
दरअसल, इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में स्थित कई सालों से संचालित वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा अनाथालय पर 12 जनवरी को जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई थी. जहां 21 नाबालिग बच्चियों को बरामद किया गया था. इन बच्चियों को लेकर जिला प्रशासन बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है.

जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि बरामद हुई बच्चियां अलग-अलग जिलों की रहने वाली हैं. खासबात ये है कि उनके माता-पिता से अनाथालय के लोग बच्चियों को यहां पर लाए थे. इतना ही नहीं जो रजिस्टर था, उसमें 21 बच्चियों के साथ ही अन्य चार बच्चियों का भी नाम था. लेकिन आश्रम से 21 लड़कियां बरामद हुई थी और चार बच्चियां लापता थी. उन 4 बच्चियों की जांच पड़ताल जिला प्रशासन अन्य विभागों के सहयोग से कर रही है.  

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

11 minutes ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

11 minutes ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

25 minutes ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

31 minutes ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेन्द्र साहू ने की सौजन्य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ निरीक्षक योगेन्द्र साहू ने की सौजन्य भेंट

भोपाल  राष्ट्रीय अपराध रकॉर्ड ब्यूरो (NCRB), गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित…

46 minutes ago
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई 1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई 1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त

​रायपुर      राज्य में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ मुख्यमंत्री  विष्णु देव…

56 minutes ago