21वीं वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 भोपाल में होगी : मंत्री श्री कुशवाह

भोपाल

सामाजिक न्याय, दिव्यांग जन कल्याण, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने भोपाल में 43वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी का गुलाब उद्यान में शुभारंभ किया। उन्होंने मध्यप्रदेश रोज सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भोपाल में 21वीं वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 के आयोजन की मेजबानी मिलना प्रदेश और देश के लिये गौरव की बात है। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश रोज सोसायटी उद्यानिकी विभाग के साथ पिछले 43 वर्षों से अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। इसमें अनेकों नर्सरी और गुलाब लगाने वाले हिस्सा लेते हैं। यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यानिकी विभाग भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। अनेक उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में प्रदेश का देश में पहला स्थान है।

मंत्री श्री कुशवाह ने गुलाब प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुलाब गार्डन उद्यानिकी विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इसमें उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मेहनत कर रहे हैं। गुलाब गार्डन भोपाल की शान है। दो दिवसीय गुलाब प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्यक्रम को अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे प्रति वर्ष गुलाब प्रदर्शनी में आते हैं। उन्होंने प्रदेश में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन के साथ प्रसंस्करण के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कहीं। संचालक उद्यानिकी श्रीमती निधि निवेदिता ने विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के शुभारंभ में मध्यप्रदेश रोज सोसायटी के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी माहेश्वरी ने स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम में वर्ल्ड रोज सोसायटी के कोषाध्यक्ष श्री सुशील प्रकाश ने भी संबोधित किया। विभिन्न वर्गों में चयनित विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र दिये गये।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण …

CG : भावना बोहरा ने किया 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का लोकार्पण …

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम उड़ियाखुर्द (कारेसरा) में क्षेत्रवासियों की एक और…

28 seconds ago
CG : 8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से …

CG : 8 साल का इंतजार खत्म, हाईटेक बस स्टैंड से बसों का संचालन 6 जून से …

कवर्धा । नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नगरवासियों का 8 वर्ष का…

5 minutes ago
CG : भावना बोहरा ने महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन …

CG : भावना बोहरा ने महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन …

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की…

9 minutes ago
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आगाज, 265 पदों पर भर्ती की दौड़ शुरू

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आगाज, 265 पदों पर भर्ती की दौड़ शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों में 265 पदों पर…

53 minutes ago
नेशनल यूथ म्यूथाई में छत्तीसगढ़ का जलवा, 7 गोल्ड समेत 17 पदकों पर जमाया कब्जा

नेशनल यूथ म्यूथाई में छत्तीसगढ़ का जलवा, 7 गोल्ड समेत 17 पदकों पर जमाया कब्जा

रायपुर. उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित नेशनल यूथ म्यू थाई…

1 hour ago
CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

CG : प्यार और विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवक गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए…

1 hour ago