छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जंगलों में सीआरपीएफ के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन और राज्य पुलिस ने जिले के टीकलगुडेम-बसागुड़ा गांवों के पास एक तलाश अभियान चलाया और इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि महिला माओवादी ने वर्दी जैसी पोशाक पहन रखी थी और उसके पास से तीन राइफल मिली हैं। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाश जारी है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…