मुख्यमंत्री से हज कमेटी के अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात : हज 2020 की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद असलम खान ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर हज 2020 की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद असलम खान को मुबारकबाद देते हुए प्रदेश के हज यात्रियों के लिए हज कमेटी द्वारा की जा रही व्यवस्था की सराहना की। श्री बघेल ने हज यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर श्री रामगोपाल अग्रवाल, श्री शिव सिंह ठाकुर, श्री अजय साहू, श्री सन्नी अग्रवाल, श्री शमीम अख्तर, श्री राजेश चौबे, श्री मोहम्मद तनवीर खान, श्री इरफान मलिक आदि मौजूद थे। 
मुख्यमंत्री को प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद असलम खान ने अवगत कराया कि, हज 2020 के लिए राज्य से 469 हज यात्रियों का चयन हो चुका है। हज यात्रियों को इस वर्ष से उनके द्वारा यात्रा की रकम जमा करने के कंफर्मेशन हेतु तुरंत एस.एम.एस. के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराई जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया इसी वर्ष से प्रारंभ की जा रही है, जिससे हज यात्रियों को उनके द्वारा जमा की जाने वाली राशि का कंफर्मेशन तुरंत उपलब्ध होगा। 
हज कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि, हज यात्रा के लिये इस वर्ष संभवतः माह जुलाई 2020 के द्वितीय सप्ताह तक नागपुर से प्रदेश के हज यात्री जद्दा के लिये उड़ान भरेंगे और इनकी वापसी मदीना शरीफ से नागपुर के लिये होगी। हज यात्रियों के लिये जिलेवार हज प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन रमजान माह के पूर्व एवं टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य संभवतः रमजान माह के बाद पूर्ण किया जावेगा। प्रदेश के हज यात्रियों को हज प्रशिक्षण शिविरों के दौरान हज प्रशिक्षण किट, टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान फर्स्ट एड किट तथा विशेष हज किट राज्य हज कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। काउंसल जनरल ऑफ इंडिया जद्दा सउदी अरब से विशेष आग्रह कर मक्का एवं मदीना में एक ही बिल्डिंग में श्रेणी के मान से रिहाईश उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। नागपुर ईम्बारकेशन प्वाइंट में भी प्रदेश के हज यात्रियों के प्रस्थान और आगमन पर सुदृढ़ व्यवस्था की जाएगी। हज प्रशिक्षण शिविरों के अलावा भी हाजियों को ऑनलाईन हज प्रशिक्षण दिये जाने का कार्य आगामी माह से शुरू किया जाएगा। 

kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

51 minutes ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

9 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

9 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

10 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

10 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

10 hours ago