सिक्किम के मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री का माना आभार, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान कलाकार की तबीयत बिगड़ने पर एयर एम्बुलेंस के जरिए भेजा गया था दिल्ली

रायपुर : सिक्किम के मुख्य सचिव श्री एस.सी. गुप्ता ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान उनके राज्य के कलाकार श्री पदम गंधर्व को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि सिक्किम से आए कलाकारों के दल के सदस्य श्री पदम गंधर्व की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मुख्यमंत्री की पहल पर एयर एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए तत्काल दिल्ली भेजा गया। 
    सिक्किम के मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल को भेजे अर्ध-शासकीय पत्र में छत्तीसगढ़ सरकार की इस मानवीयता और संवेदनशील पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कलाकार श्री पदम गंधर्व को एयर एम्बुलेंस के जरिए त्वरित चिकित्सा सहायता से न केवल उनकी जीवन की रक्षा हो पाई, बल्कि इस कार्य से छत्तीसगढ़ ने सिक्किम की जनता का भी दिल जीत लिया है। उन्होंने 27 से 29 दिसम्बर 2019 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव जैसे बड़े आयोजन में सिक्किम राज्य के कलाकारों को मौका देने के लिए भी आभार व्यक्त किया और छत्तीसगढ़ में भविष्य में होने वाले ऐसे आयोजनों में सिक्किम के कलाकारों की भागीदारी के लिए भी आश्वस्त किया है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

7 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

8 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago