आर्थिक स्वावलंबन का बना आधार : बांस शिल्प

रायपुर : बांस शिल्प प्रशिक्षण केंद्र नारायणपुर शिल्पियों  के लिए आर्थिक स्वावलंबन का आधार बना हुआ है।  जिले के स्थानीय ग्रामीण और यहां की जनजाति के लोग बांस शिल्प के महत्व को समझते परखते हैं। यहां के लोग बांस का काम प्रमुखता से कर अनेक उपयोगी मनमोहक और आकर्षक सामग्रियों का निर्माण करते हैं। बांस शिल्प के प्रति स्थानीय लोगों की रूचि  के कारण नारायणपुर में बांस शिल्प प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई।  इस प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय निवासियों को बांस शिल्प के साथ-साथ बेल मेटल और काष्ठ कला का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। बांस शिल्प सामान्य सुविधा केंद्र का प्रमुख उद्देश्य यहां के जनजातीय परिवार जो परंपरागत रूप से शिल्प कार्य में संलग्न रहते हैं उनको निरंतर रोजगार प्रशिक्षण आदि के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्ष 2019-20 में 20-20 हितग्राहियों को बांस शिल्प में उन्नत प्रशिक्षण दिया गया जिससे उनके कला कौशल में गुणात्मक सुधार होने के साथ-साथ ही स्थानीय स्तर पर मांग अनुसार अपना स्वयं रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में बांस शिल्प परिषद अंतर्गत निरंतर 23 शिल्पी परिवार बांस के विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का निर्माण कर रोजगार में संलग्न हैं उनके द्वारा बनाए जाने वाले शिल्पों में मुख्य रूप से सोफा सेट, टेबल, कुर्सी, स्टील मोड़ा, पलंग सेट एवं सजावटी व विभिन्न प्रकार की उपयोगी सामान प्रमुख हैं।
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि शिल्पियों को स्थानीय शासकीय विभागों से भी निरंतर विभिन्न प्रकार के बांस शिल्प समान सामग्री बनाने के भी आदेश प्राप्त हुए हैं जिनमें मुख्य रूप से बांस के रेक, स्टॉपर, ट्री गार्ड, बैंबू बास्केट, बैंबू बटन  तथा वीआईपी आगंतुकों के लिए स्मृति चिन्ह आदि। शिल्प सामग्री की पूर्ति नारायणपुर केंद्र के द्वारा किया जाता है। वर्तमान में ट्री गार्ड बनाने के लिए पच्चीस लाख के आर्डर  प्राप्त है तथा तीन लाख के फर्नीचर सामग्री बनाने के आदेश प्राप्त हुए हैं। जिससे स्थानीय स्तर पर लगभग 30-40 परिवार इस कार्य में संलग्न होकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

नरेला में बारिश पूर्व तैयारियों की जमीनी हकीकत जांचने निकले मंत्री सारंग

नरेला में बारिश पूर्व तैयारियों की जमीनी हकीकत जांचने निकले मंत्री सारंग

भोपाल  आगामी मानसून को देखते हुए नरेला विधानसभा क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति…

26 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन

रायपुर बस्तर संभाग में कार्यों के निरीक्षण और उनकी प्रगति की समीक्षा के लिए निकले…

28 minutes ago
पीएम सूर्य घर योजना में 1.33 लाख से ज्यादा सौर संयंत्र स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर

पीएम सूर्य घर योजना में 1.33 लाख से ज्यादा सौर संयंत्र स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत…

34 minutes ago
टीटी नगर स्टेडियम से गूंजा फिट इंडिया का संदेश मंत्री सारंग ने किया साइकिल रैली का शुभारंभ

टीटी नगर स्टेडियम से गूंजा फिट इंडिया का संदेश मंत्री सारंग ने किया साइकिल रैली का शुभारंभ

भोपाल      विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में रविवार सुबह फिटनेस…

34 minutes ago
“ज्ञानमेव शक्ति” की चेतना ही मनुष्य को नर से नारायण बनने का मार्ग करती है प्रशस्त : मंत्री परमार

“ज्ञानमेव शक्ति” की चेतना ही मनुष्य को नर से नारायण बनने का मार्ग करती है प्रशस्त : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि…

36 minutes ago
प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता पहुँची 85 हजार एमवीए के पार : ऊर्जा मंत्री तोमर

प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता पहुँची 85 हजार एमवीए के पार : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में…

39 minutes ago