भोपाल.
नई दिल्ली में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग में कार्यरत ‘मैत्री’ कार्यकर्ताओं को धर्म-पत्नियों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर विदिशा, देवास, रतलाम, नीमच, मंदसौर एवं बैतूल जिलों के कुल 23 मैत्री कार्यकर्ता विभागीय नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस भारत सरकार द्वारा केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह के साथ मैत्री कार्यकर्ताओं का संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विदिशा जिले के शैलेंद्र भार्गव एवं देवास जिले के लोकेंद्र सिंह ठाकुर से मंत्री सिंह ने प्रत्यक्ष संवाद किया। संवाद में मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली गई तथा योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
सभी मैत्री कार्यकर्ता धर्म-पत्नियों के साथ कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में उपस्थित रहे और इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने। मैत्री कार्यकर्ताओं ने यह अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विभाग की ओर से नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. श्रद्धा परिहार, डॉ. प्रीति मकवाना, डॉ. संदीप कुमरे तथा रविंद्र सिंह गौर भी मैत्री कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…