भिंड में लोडिंग वाहन से 2750 किलो मावा जब्त, कीमत करीब 8 लाख रुपये

भिंड

गोहद चौराहा थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह सात बजे एक लोडिंग वाहन से 55 डलिया में कुल 2750 किलो मावा भरा जब्त किया। इसकी कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है। सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल लैब में भेजा जाएंगा। आठ लाख रुपये का बांड भरवाकर मावा को लोडिंग वाहन चालक को सुपुर्द कर दिया है। चालक ने बताया कि यह मावा ग्वालियर से भोपाल, इंदौर और दिल्ली भेजा जाना था।

मेहगांव से ग्वालियर ले जाया जा रहा था मावा
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली कि एक लोडिंग गाड़ी मेहगांव से मावा भरकर ग्वालियर जाने वाली है। पुलिस के सहयोग मांगा गया। करीब सात बजे लोडिंग मेहगांव से ग्वालियर की तरफ आती दिखाई दी।

पुलिस ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो पहले तो चालक ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन जब उसे लगा कि वह गाड़ी को भगाकर नहीं ले जा सकेगा तो उसने गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। गाड़ी चेक करने पर जूट की बोरी में डलिया मिली।

अलग-अलग लोगों के ने भेजे थे मावा
चालक सतेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया कि डलिया में 2750 किलो मावा है। मावा के मालिक सतेंद्र सिंह नरवरिया मेहागंव, अनोद नरवरिया, मसूरी के संदीप भदौरिया , सूरज सिंह भदौरिया और रायसिंह नरवरिया हैं। नियमानुसार मावा की सैंपलिंग कर इसकी कीमत आठ लाख का बांड भरवाकर मावा उन्हीं के सुपुर्द किया गया है। यदि सैंपल फेल होते हों तो आठ रुपये की राशि भरने के अलावा न्यायालय द्वारा अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

9 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

9 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

10 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

10 hours ago