खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाने क्षेत्र में गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर के पीछे जाकर टकरा गई। हादसे के बाद तीनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना जावर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जैसे ही समाज के लोगों को और परिजनों को घटना की जानकारी पता चली तो अस्पताल में मातम छा गया और देखते ही देखते बडी संख्या में भीड़ लग गई । इस पूरे हादसे में जावर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जिसने भी हादसे का यह मंजर देखा उसकी रूह कांप उठी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हादसा गुरुवार रात करीब 8-9 बजे जावर-केहलारी के बीच तपोवन होटल के पास हुआ है। बाइक सवार युवक केहलारी से खंडवा की ओर आ रहे थे, इसी दौरान ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा कि तीनों मृतक दोस्त थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव मुख्य सचिव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई : राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना पुस्तक का किया विमोचन…
कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…