ससुराल जा रही नवविवाहिता से 3 लोगों ने किया गैंगरेप, 2 महीने पहले हुई थी शादी

शिवपुरी
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नवविवाहिता अपने मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि, नवविवाहिता की शादी 2 माह पहले की हुई थी।

जानकारी के अनुसार, 20 साल की नवविवाहिता आज अपने मायके बदरवास से अपनी ससुराल अशोकनगर के डुंगासरा के लिए निकली थी। बताया गया है कि उसका पति उसे साथ ले जाने वाला था। पति के लेट हो जाने के चलते नवविवाहिता पैदल ही अपनी ससुराल की ओर निकल पड़ी थी। विवाहिता द्वारा पुलिस को दिए बयान में बताया गया कि वह 21 जुलाई की शाम घुरवार रोड पर खड़ी होकर अपने पति के आने का इंतजार कर रही थी, तभी दो लड़के मोटरसाइकिल से आए और बोले कि आपको कहा जाना है। मैंने कहा कि अखाई नदी तक जाना है, जब उन्होंने लिफ्ट ऑफर की तो मैं उनकी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ गई।

वह दोनों लड़के बिजरोनी से दो किलोमीटर आगे जाकर खेत में ले गए, जहां उन दोनों ने पहले मेरा मोबाइल छीन लिया और फिर मेरे साथ बारी-बारी मेरे साथ गैंगरेप किया। इसी दौरान थोड़ी देर बाद एक बाइक से दो और लड़के वहां आ गए, जिनमें से एक लड़के ने भी मेरे साथ रेप किया। एक लड़का वहीं पर खड़ा था, जो निगरानी कर रहा था। फिर दोनों लड़के मुझे छोड़कर चले गए।

कुछ देर बाद मेरे पति मौके पर पहुंचे, जहां मैंने उन्हें सारी आपबीती घटना बताई। नवविवाहिता ने बदरवास थाने में पहुंचकर आज रात की शिकायत दर्ज कराई थी। बदरवास थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए चारों आरोपी विक्रम पुत्र गिर्राज किरार, छोटू पुत्र बुंदेल चढ़ार, हरिओम पुत्र अर्जुन जाटव, अरबाज पुत्र बबलू खान को गिरफ्तार कर लिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…

23 minutes ago
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…

28 minutes ago
इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…

32 minutes ago
पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश की औद्योगिक…

33 minutes ago
पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

पासपोर्ट सत्यापन को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संभाग स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन

भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…

38 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टॉक्स फोर्स की बैठक सम्पन्न

रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

43 minutes ago