इंदौर
प्रदेश में पाकिस्तान से भारत आए सिंधी शरणार्थियों को लेकर इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से वीजा पर भारत आए सिंधी हिंदुओं को वापस नहीं भेजा जाएगा। प्रदेश में 3 हजार के लगभग सिंधी परिवार हैं, जो कि शॉर्ट-टर्म वीजा पर भारत आए हैं।
क्या बोले सांसद शंकर लालवानी
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सिंधी शरणार्थियों की सुरक्षा केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि नागरिकता प्रक्रिया को सरल बनाकर जल्द भारतीय नागरिकता दिलाई जाएगी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
दरअसल, प्रदेश में करीब 3 हजार सिंधी परिवार हैं। जो कि शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत में हैं और अब यहीं बस गए हैं। इनमें से भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा संख्या है। यह लोग करीब पिछले 7-25 सालों से भारतीय नागरिकता के आवेदन कर रहे है। हालांकि, इन मामलों में देरी होने के बावजूद केंद्र सरकार ने भोपाल और इंदौर के कलेक्टरों को नागरिकता देने का अधिकार दे रखा है।
सिंध-कराची के लोग रहे हैं
सबसे दिलचस्प यह है कि पाकिस्तानी नागरिकों में 50 फीसदी तो सिर्फ इंदौर में ही रह रहे है। ज्यादातर लोग पाकिस्तान के सिंध प्रांत। जो कि कराची से लगा हुआ। वहां से आए हुए हैं। इधर, इंदौर में रह रहे शरणार्थियों ने बताया कि पाकिस्तान में लूटपाट और डर का माहौल बना रहता है। भारत में सुरक्षित महसूस करते हैं।
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…
भोपाल नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…