छत्तीसगढ़

3 वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर

राजनांदगांव। मध्यप्रदेश के नक्सलग्रस्त बालाघाट के कान्हा किसली नेशनल पार्क के अंदरूनी जंगल में बुधवार को एक मुठभेड़ में हॉक फोर्स के जवानों ने 3 महिला नक्सलियों को मार गिराया। आज सुबह 11 बजे कान्हा किसली के मुक्की क्षेत्र में हॉक फोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। लगभग डेढ-दो घंटे चली फायरिंग में जवानों की गोली से 3 वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई। मुठभेड़ में ढ़ेर हुई महिला नक्सलियों की शिनाख्ती नहीं हुई है। मुठभेड़ की पुष्टि करते बालाघाट आईजी संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली मारी गई है।

जिनका शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ स्थल से जवानों को अत्याधुनिक हथियार, इंसास, एसएलआर और 3-नॉट-3 हथियार भी मिला है। बताया जा रहा है कि मारी गई महिला नक्सली कान्हा-भोरमदेव नक्सल डिवीजन की है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों की मौजूदगी की खबर गोपनीय तरीके से पुलिस तक पहुंच रही थी। पुख्ता सूचना के आधार पर आज गश्त पर निकले हॉक फोर्स के साथ नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ और नक्सली जख्मी हुए हैं। गोलीबारी से घायल हुए कुछ नक्सलियों की चीख-पुकार भी सुनाई दी है। बहरहाल पुलिस ने पूरे इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

kgnews

Recent Posts

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल अंतर्गत खर्वे गांव में 8 लोगों की हत्या…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम…

29 minutes ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की…

33 minutes ago
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

रायपुर हज कमेटी के माध्यम से वर्ष 2027 की हज यात्रा पर जाने के इच्छुक…

54 minutes ago
धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

नारायणपुर. जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। सुबह से…

1 hour ago
लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश विकास…

2 hours ago