छत्तीसगढ़

CG : पंचायत चुनाव के पहले चरण में बीजेपी की बड़ी जीत, कई जिलों में क्लीन स्वीप

रायपुर , पंचायत चुनाव के पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई जिलों में अपना वर्चस्व कायम किया। नारायणपुर, कवर्धा, खैरागढ़, कोंडागांव, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे जिलों में बीजेपी ने सभी सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया। हालांकि, बिलासपुर में पार्टी को झटका लगा, जहां छह में से चार सीटों पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह, सरगुजा संभाग में दो मंत्रियों के क्षेत्रों में भी पार्टी को हार झेलनी पड़ी।

दो मंत्रियों के क्षेत्रों में बीजेपी को हार
राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बीजेपी की सफलता के बावजूद, दो मंत्रियों के गृह जिलों में पार्टी को हार मिली है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के गृह जिला सूरजपुर में जिला पंचायत सदस्य की छह सीटों पर हुए चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। इनमें से चार सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए।

इसी तरह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह जिले मनेंद्रगढ़ के खड़गवां इलाके में भी बीजेपी को झटका लगा। यहां जिला पंचायत की दो सीटों पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रेणुका सिंह और सोनमति उरें चुनाव हार गईं।

अभनपुर में भी बीजेपी को झटका
राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर में बीजेपी ने नगरपालिका चुनाव में हार के बाद पंचायत चुनाव में भी खराब प्रदर्शन किया। यहां चार में से तीन जिला पंचायत सदस्य की सीटें बीजेपी हार गई। बीजेपी के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सोमेश चंद्र पांडेय भी जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं जीत पाए, जबकि इस क्षेत्र में बीजेपी का विधायक मौजूद है।

कई जिलों में बीजेपी का क्लीन स्वीप
निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता के बाद बीजेपी ने पंचायत चुनाव में भी दबदबा बनाए रखा। आधा दर्जन जिलों में पार्टी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 14 जिलों में कांग्रेस खाता खोलने में भी असफल रही। बस्तर संभाग में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा, जहां कई गांवों में पहली बार मतदान हुआ और बीजेपी ने जीत दर्ज की।

कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला
नारायणपुर की सभी नौ त्रिस्तरीय पंचायतों में बीजेपी ने जीत हासिल की। इसी तरह, कवर्धा, खैरागढ़, कोंडागांव, मुंगेली, सारंगढ़ और रायगढ़ में भी कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत सकी।

बीजेपी पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक के अनुसार, अब तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 160 जिला पंचायत सीटों में से 108 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने और 17 सीटों पर बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

प्रदेश की 33 जिला पंचायतों में से 14 जिलों में कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सका। बस्तर के नारायणपुर जिले की सभी 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि कवर्धा की 6, खैरागढ़ की 5, कोंडागांव की 4, मुंगेली की 4 और सारंगढ़-बिलाईगढ़ की 4 सीटों पर भी बीजेपी उम्मीदवार विजयी हुए।

सीएम ने दी बधाई
निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेपी कार्यकर्ताओं, प्रत्याशियों और जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी की नीतियों, विकास कार्यों और पारदर्शी प्रशासन पर भरोसा जताया है। यह जीत जनता के आशीर्वाद और बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की स्वीकृति ने इसे साबित कर दिया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बीजेपी का संकल्प है कि गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनता को सुशासन मिले।

kgnews

Recent Posts

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

11 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

12 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

12 hours ago
महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

भोपाल  कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…

12 hours ago