प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 40454 आवास निर्माण की मिली स्वीकृति

रायपुर.

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास विहिन एवं कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को बुनियादी सुविधायुक्त पक्का आवास बनाने के लिए पात्र हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार रूपए एवं मनरेगा योजना से 90 मानव दिवस मजदूरी की सहायता दी जाती है। शासन द्वारा जिले में विगत दो वर्ष में 40454 आवास निर्माण की स्वीकृति मिली।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 30766 आवास स्वीकृत किए गए है। जिनमें से 23294 (75.71 प्रतिशत) आवास पूर्ण कर लिया गया है तथा 7472 आवास प्रगतिरत है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9688 आवास स्वीकृत किये गये है। जिसमें से 7026 हितग्राहियों को प्रथम किश्त प्रदाय किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में स्वीकृत हितग्राहियों के आवासों का समय-समय पर भूमि पूजन तथा पूर्ण हुए आवासों का हितग्राहियों के उपस्थिति में गृह प्रवेश कार्यक्रमों का आयोजन कर गृह प्रवेश कराया जा रहा है।

जिले में नवाचार द्वारा एक दिवसीय अभियान का आयोजन करते हुए स्वीकृत हितग्राहियों को अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ कराने, निर्माणाधीन आवास को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हितग्राहियों के स्वीकृत आवासों में रेन हार्वेस्टिंग के तहत सोख्ता गड्ढा का निर्माण तथा उत्कृष्ट आवास के हितग्राही एवं कम समय में आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को जिला एवं विकासखंड स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। हितग्राहियों के जीवन स्तर में वृद्धि हेतु कुशल श्रमिक के रूप में दक्ष करने हेतु ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र बरगा द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा।

Admin

Recent Posts

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

47 minutes ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

50 minutes ago
Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं…

57 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

महासमुंद , कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड…

59 minutes ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

पन्ना   मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी मझगाय…

1 hour ago
CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह…

1 hour ago