मुरैना के गांवों में मिले 463 फर्जी गरीब, एसडीएम ने निरस्‍त किए बीपीएल राशन कार्ड

मुरैना

 जौरा ब्लाक में अपात्र लोगों को रेवड़ियों की तरह बीपीएल राशन कार्ड बांटे गए हैं। जांच के बाद एसडीएम प्रदीप ताेमर ने इस बार 463 फर्जी बीपीएल राशनकार्ड निरस्त किए हैं। बीते एक महीने में एसडीएम 1749 फर्जी राशनकार्ड पकड़ चुके हैं। अभी भी सैकड़ों बीपीएल राशनकार्ड की जांच जारी है। जौरा एसडीएम ने जिन 463 फर्जी बीपीएल राशनकार्डों को निरस्त किया है, उनमें जौरा ब्लाक के लगभग 55 के लोगों के नाम हैं। यह सभी राशन कार्ड तत्कालीन तहसीलदार नरेश शर्मा के कार्यकाल 1 सितंबर 2022 से 27 मार्च 2023 के बीच बने हैं, जिनमें अधिकांश अपात्र हैं।

इन फर्जी बीपीएल राशनकार्ड के बारे में संभाग आयुक्त तक शिकायत पहुंची थी कि हजारों रुपये लेकर एक-एक फर्जी राशन कार्ड बनाया गया है। इसी शिकायत के बाद 17 मई को कलेक्टर अंकित अस्थाना ने इस मामले में जांच बैठाई थी। जांच करने वाले एसडीएम प्रदीप तोमर ने 5 दिसंबर को 370 फर्जी बीपीएल राशनकार्ड निरस्त किए थे, इसके बाद 25 दिसंबर को 916 फर्जी गरीबों के नाम बीपीएल सूची से काटे गए थे। जांच में तीसरी रिपोर्ट बीते रोज आई, जिसके बाद एसडीएम न्यायालय ने 463 बीपीएल राशनकार्ड फर्जी बताते हुए उन्हें निरस्त कर दिया गया है।

आदेश में पूर्व तहसीलदार का नाम गायब

यह फर्जी राशन कार्ड तत्कालीन तहसीलदार नरेश शर्मा के कार्यकाल में बने। इससे पहले दो आदेशों में 1286 फर्जी राशन कार्ड निरस्त किए गए, तब एसडीएम तोमर ने अपने आदेश में तत्कालीन तहसीलदार नरेश शर्मा के नाम का जिक्र करते हुए लिखा, कि उक्त राशन कार्ड का तहसील व एसडीएम कार्यालय में कोई रिकार्ड ही नहीं है। तहसीलदार नरेश शर्मा ने पटवारियों से आवेदन लेकर इन्हें आवक-जावक शाखा से जनपद पंचायत सीईओ को भेज दिया।

बीपीएल कार्ड के लिए किए गए आवेदनों की प्राथमिक आर्डरशीट में न तो तारीख तक दर्ज नहीं है। इन आवेदन फार्म तक में जानकारी पूरी नहीं है। अधिकांश में नाम पूरे नहीं लिखे और आवेदन के हस्ताक्षर तक नहीं थे। इसके अलावा कई आवेदन ऐसे पाए गए, जिनमें ऐसे पटवारियों के नाम व हस्ताक्षर पाए गए हैं, जो उन हल्कों में कभी पदस्थ ही नहीं रहे। यानी पटवारियों के भी फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। इस बार के आदेश में तहसीलदार के नाम का जिक्र नहीं, केवल उनके कार्यकाल को दर्शाया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

19 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…

21 minutes ago
राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…

25 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…

27 minutes ago
राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…

37 minutes ago
राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

40 minutes ago