ग्वालियर

ग्वालियर के बाल संप्रेक्षण गृह से पांच बाल अपचारी टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर फरार हो गए हैं। इनमें 4 चोरी और एक हत्या का आरोपी है। घटना शुक्रवार सुबह की है।संप्रेक्षण गृह में कुल 12 बाल अपचारी बंद थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले दिसंबर 2023 में पांच आरोपी दीवार कूदकर फरार हुए थे।

थाटीपुर थाना के गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार हुए बच्चों में 4 लोग चोरी और 1 हत्या के मामले में कैद था। ग्वालियर बाल सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों के भागने की घटना कोई नई नहीं है, बल्कि पहले भी पुलिस को चकमा देकर यहां से बच्चे फरार हो चुके हैं।

चोरी व हत्या के ममाले में गिरफ्तार किए गए इन शातिर बच्चों ने दीवार में सुराख कर कैद से भागने में सफलता हासिल की है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह कि पहरेदारी में लगे पुलिस जवानों को भनक तक नहीं लगी। यह बच्चे अब तक अपने घर भी नहीं पहुंचे। पुलिस हर संभावित जगह पर जाकर तलाश कर रही है।  

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *