मोदी सरकार में कृषि मंत्री बनेंगे शिवराज सिंह चौहान? दिल्ली बुलाए गए पूर्व सीएम, चर्चा तेज

भोपाल
देश भर में हुए लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है.    इसी के साथ ही मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस जीत पर सीएम मोहन यादव ने कहा "भाईसाब अब दिल्ली जा रहे हैं"

    सीएम मोहन के इस बयान के बाद मतलब साफ है. कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो शिवराज भी मोदी कैबिनेट में शामिल होंने वाले हैं. यह बात विधानसभा चुनाव में शिवराज के नेतृत्व में बंपर जीत के बाद ही साफ हो गई थी कि शिवराज को मुख्यमंत्री तो नहीं बनाया गया लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव की जीत के बाद केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे.

केंद्रीय कृषि मंत्री बनेंगे शिवराज?

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर माना जा रहा है कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो शिवराज केंद्रीय कृषि मंत्री बन सकते हैं. खुद शिवराज भी हाल ही में इशारा दे चुके हैं कि वह दिल्ली और भोपाल दोनों जगह सक्रिय रहेंगे अब सीएम मोहन ने इशारे ने भी मुहर लगा दी है.

 किसकी बनेगी देश में सरकार?

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी इस बार क्लीन स्वीप कर गई है. कमलनाथ का अभेद किला छिंदवाड़ा भी इस बार ढह गया. बात करें कि देश में कौन सरकार बनाएगा तो 18 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में एनडीए को 292 सीटें मिली हैं. लग रहा है कि लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी. लेकिन, बीजेपी बहुमत से दूर है. इसलिए एनडीए की सरकार 5 साल चलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नितीश कुमार की जेडीओ के साथ की जरूरत होगी.

इधर इंडिया महागठबंधन भी किसी भी तरीके से सरकार बन जाए. बस उसी कवायद में जुटा है. दोनों ही पार्टी को नीतीश और नायडू की जरूरत है. अब देखना होगा यह दोनों किसके साथ जाते हैं. लेकिन फिलहाल फिहाल तो दोनों ही एनडीए में हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : करोड़ों की सोलर सिंचाई योजना ठप, 65 किसान फिर बारिश के भरोसे …

CG : करोड़ों की सोलर सिंचाई योजना ठप, 65 किसान फिर बारिश के भरोसे …

दंतेवाड़ा । जिले के बालूद गांव में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सोलर…

7 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा सत्यापन, बस्तर संभाग के 14,891 अपात्र हितग्राहियों के नाम हटे …

CG : महतारी वंदन योजना में बड़ा सत्यापन, बस्तर संभाग के 14,891 अपात्र हितग्राहियों के नाम हटे …

जगदलपुर । महतारी वंदन योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए…

10 minutes ago
CG : आज लगेगी स्पेशल लोक अदालत, एनआई एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निपटारा …

CG : आज लगेगी स्पेशल लोक अदालत, एनआई एक्ट के मामलों का होगा त्वरित निपटारा …

सूरजपुर । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं…

12 minutes ago
राजनांदगांव : सूने मकान से तीन लाख रुपए के जेवरात की चोरी…

राजनांदगांव : सूने मकान से तीन लाख रुपए के जेवरात की चोरी…

राजनांदगांव| शहर के पनेका रोड में मौजूद स्टार सिटी कालोनी के सूने मकान से 3…

16 minutes ago
CG : नीट परीक्षा परिणाम से निराश छात्रा ने दी जान, पुलिस को मिला कथित सुसाइड नोट …

CG : नीट परीक्षा परिणाम से निराश छात्रा ने दी जान, पुलिस को मिला कथित सुसाइड नोट …

जगदलपुर । बस्तर जिले के जगदलपुर में प्रतियोगी परीक्षा के दबाव से जुड़ा एक दुखद…

16 minutes ago
राजनांदगांव : मानसून का ब्रेक खत्म पर बारिश कमजोर…

राजनांदगांव : मानसून का ब्रेक खत्म पर बारिश कमजोर…

राजनांदगांव , मानसून पर लगा ब्रेक खत्म हो गया है। करीब 8 दिन बाद जिले…

18 minutes ago