सागर
सागर डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां के पांच खिलाड़ियों का चयन यूरेशियन कूडो कप के लिए किया गया है, जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अर्मेनिया जाएंगे। सागर डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन के मोहम्मद सोहैल खान, अपूर्व सेन, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह और वैष्णवी सिंह का चयन भारतीय कूडो टीम में हुआ है। यह टीम अर्मेनिया में आयोजित यूरेशियन कूडो कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
16 से 18 अगस्त तक खंडाला( महाराष्ट्र) में भारतीय कूडो टीम के चयन के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरते हुए मध्यप्रदेश के सात कूडो खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें से पांच खिलाड़ी सागर के हैं।
चयनित खिलाड़ियों में मोहम्मद सोहैल खान खेल कोटे से मुंबई आयकर विभाग में पदस्थ हैं। उत्कर्ष पटेल दीपक मेमोरियल अकादमी के छात्र हैं, आर्यन सिंह आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। अपूर्व सेन और वैष्णवी सिंह एक कॉलेज के छात्र हैं। ये खिलाड़ी आगामी 16 अक्टूबर को मुंबई से अर्मेनिया के लिए रवाना होंगे।
नगर विधायक एवं कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के चेयरमैन शैलेन्द्र जैन ने सभी खिलाड़ियों को उनके चयन के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी, जिन्होंने इस खेल में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है, विदेश में भी सफलता प्राप्त करेंगे और सागर के कूडो खिलाड़ियों का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे।
इस अवसर पर कूडो एसोसिएशन के प्रेजिडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद ऐजाज़ खान, उपाध्यक्ष डॉ. नईम खान, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, जनरल सेक्रेटरी हरिकांत तिवारी, प्रशिक्षक शुभम राठौर, मेघा भोजक, नमन मिश्रा आदि ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…