संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत के उत्सव का उजास 20 फरवरी से खजुराहो नृत्य महोत्सव के रूप में होने जा रहा है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो की धरती एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों से गुंजायमान होगी। बुंदेलों की धरती पर देशभर से पधारने वाले प्रतिष्ठित लोक नर्तक अपनी घुंघरुओं की झंकार और कदमताल से छटा विखरेंगे। खजुराहो नृत्य महोत्सव 1975 में शुरू हुआ और इस वर्ष यह अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। इस उपलब्धि को खास एवं यादगार बनाने के लिये संस्कृति विभाग द्वारा कथक-कुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस 20 फरवरी, 2024 को कथक नृत्य के 1500 से 2000 कलाकारों द्वारा सामूहिक नृत्य ”कथक-कुंभ” प्रस्तुत कर ”विश्व रिकॉर्ड” स्थापित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
जांजगीर-चांपा । महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत विकसित अमृत सरोवरों में 21 जून 2026 को…
एमसीबी । ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा…
एमसीबी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों की आय में…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…
दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…