राजधानी के दो कालेजों मे एमबीबीएस की 50-50 सीटें बढ़ाई , काउंसलिंग में शामिल होंगी

भोपाल
 भोपाल के दो निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 50-50 सीटें बढ़ गई हैं। एलएन मेडिकल में एमबीबीएस की सीटें 150 से 200 हो गई हैं। इसी तरह से पीपुल्स मेडिकल कालेज और इंदौर के अरविंदो मेडिकल कालेज में भी 50 सीटें बढ़कर 200 हो गई हैं। साथ ही इंदौर के एलएनसीटी मेडिकल कालेजों को भी 150 सीटों में दाखिले की अनुमति नेशनल मेडिकल कमीशन से मिली है। बढ़ी हुई सीटों को एक मार्च से शुरू हो रही दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही इस साल प्रदेश्ा के 11 सरकारी और 13 निजी मिलाकर 24 कालेजों में दाखिला हो रहा है। निजी कालेजों में एमबीबीएस की सीटें 1900 और सरकारी कालेजों में 2055 सीटें हैं।

स्नातकोत्तर का दूसरे चरण की सीटों का आवंटन टला

प्रदेश के निजी और सरकारी मेडिकल कालेजों में स्नातकोत्तर (एमडी/एमएस व एमडीएस) में दाखिले लिए दूसरी चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में 26 फरवरी को सीट आवंटन किया जाना था, लेकिन इसे टाल दिया गया है। इसकी वजह यह कि आल इंडिया कोटे की दूसरी चरण में आवंटित सीटों में दाखिले की तारीख 27 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यह सीटें खाली रहने पर इन्हें स्टेट कोट से भरा जाता है, इसलिए स्टेट कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग बढ़ाई गई है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के परिपालन में यह भी तय किया गया है कि जिन उम्मीदवारों को आल इंडिया कोटे से पहले या दूसरे चरण में सीटें आवंटित की जा चुकी हैं, उन्हें स्टेट कोटे की दूसरे या आगे के चरणों में सीट आवंटित नहीं की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहतसीएम कैंप कार्यालय…

3 minutes ago
CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी :…

7 minutes ago
जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर में योग दिवस 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने योग को बताया भारत का अमूल्य उपहार

जबलपुर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस महान योग परंपरा…

40 minutes ago
योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

योग दिवस पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य का दिया संदेश

कवर्धा. कबीरधाम जिले का एक ऐसा गांव, जहां के लोग वर्षों तक अपने ही गांव…

1 hour ago
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की कार्रवाई, पिकअप वाहन चालक पर जांच के आदेश

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले…

1 hour ago
MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

MP के मंदिरों में दान व्यवस्था होगी हाईटेक, QR कोड और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता

खंडवा. अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान राशि को लेकर उठे विवाद के बीच मध्य…

1 hour ago