खंडवा में जल कर राख हुआ 500 साल पुराना श्री राम मंदिर, मूर्तियों समेत सारा सामान जलकर खाक

खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भामगढ़ स्थित श्री राम मंदिर में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। मंदिर में आग लगने के बाद पहले ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, जब आग नियंत्रित नहीं हुई तो फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। पुलिस के मुताबिक मंदिर में आग कैसे लगी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, मंदिर में रखा सामान जरूर बड़ी तादाद में जल गया है। अग्निकांड के समय मंदिर में कोई था अथवा नहीं पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है।

आज सुबह आग पर पाया गया काबू

जानकारी के अनुसार, भामगढ़ में लगभग 500 साल पुराना श्री राम मंदिर है। इस मंदिर में शुक्रवार की देर रात को अचानक आग लग गई, महज कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने काफी देर तक आग बुझाने की कोशिश की, मगर उनके प्रयास सफल नहीं हुए। परिणाम स्वरूप फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाना पड़ी और शनिवार की सुबह तक इस आग पर काबू पाया जा सका।

आसपास के मकान कराए गए खाली

बताया गया है कि इस पुराने मंदिर का लकड़ी का शेड और काफी पुरानी दीवार होने के कारण आग तेजी से भड़की। आग इतनी ज्यादा थी कि आसपास के मकानों को भी खाली करना पड़ा। आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में मंदिर में रखी सामग्री जलकर खाक हो गई है।

ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से धुआं उठता देखा

स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम तक मंदिर में दर्शन करने भी बड़ी संख्या में लोग गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मंदिर परिसर से ग्रामीणों ने धुंआ उठते हुए देखा और फिर कुछ ही देर में आग ने आग की तेज लपटों दिखाई देने लगी। आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने हर तरफ से पानी डाला गया मगर सफलता नहीं मिली। बाद में, फायर ब्रिगेड की मदद से इस आग को बुझाया जा सका।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

1 hour ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

2 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

2 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

2 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

2 hours ago