शिवपुरी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मोटी रकम कमाने का लालच देकर ऑनलाइन सट्टा का काला कारोबार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 सटोरिए को गिरफ्तार किया है. सभी पकड़ गए आरोपी ग्वालियर शहर के डबरा के रहने वाले हैं.
इस कार्रवाई को सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि सटोरिए कृष्णपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे. वो लोगों को मोटी रकम कमाने का लालच देते थे और फर्जी गेमिंग साइट्स पर पैसे लगवाते थे.
सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और 6 युवकों को धर दबोचा. इस दौरान पुलिस ने मौके से 2 लेपटॉप और 4 मोबाइल जब्त किया है. पुलिस की मानें तो पकड़ गए सटोरिए अन्य अवैध गतिविधियों में भी लिप्त हैं. फिलहाल, पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और पूछताछ कर रही है.
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के…
भोपाल पुलिस कर्मियों की सेवा प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि "नगरीय विकास एवं आवास…
मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…