जुलाई से अब तक 6 नए कोरोना मरीज सामने आए, इंदौर में मिले कोरोना के 2 नए मरीज

इंदौर
शहर में कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जुलाई से लेकर अब तक कोरोना के 7 मरीज मिल चुके हैं।

मौसम में परिवर्तन के कारण संक्रमण
इन मरीजों को मिलने का कारण मौसम परिवर्तन बताया जा रहा है। नए मामलों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनमें से एक मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। इंदौर डॉ. अंशुल मिश्रा, जिला महामारी विशेषज्ञ ने बताया खंडवा रोड निवासी 44 वर्षीय पुरुष और वैशाली नगर की 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। पुरूष मरीज ने कोरोना के लक्षण दिखने के बाद निजी प्रयोगशाला में परीक्षण कराया था। वहीं महिला विशेष जुपिटर अस्पताल में इलाज के दौरान पाजिटिव पाई गई थी। इन्हें सांस संबंधी समस्या होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शहर में प्रचलित वायरस के वैरिएंट के बारे में जानने के लिए इन रोगियों के सैंपल जीनोम अनुक्रमण के लिए एम्स भोपाल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही वैरिएंट का पता चल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन मरीजों के परिवार के सदस्यों से भी संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली है।
दो वर्ष से रखी जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन, अब तक शुरू नहीं

गौरतलब है कि 2 वर्ष पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन आई थी, ताकि कोरोना सहित अन्य वायरस के विभिन्न वेरिएंट का पता लगाया जा सके, लेकिन विडंबना यह है कि अभी तक इसकी सुविधा मिलना शुरू नहीं हो पाई है। पहले जिम्मेदार डॉक्टरों की ट्रेनिंग का हवाला देते हुए इसे संचालित नहीं होना बताते थे। लेकिन छह माह पूर्व पुणे से डॉक्टर ट्रेनिंग कर भी लौट चुके हैं। इसके बावजूद भी मशीन का संचालन शुरू नहीं हो पाया। जिम्मेदार इसे शुरू नहीं होने का कारण हमेशा उपकरणों की कमी बताते हैं। ऐसे में अभी भी वैरिएंट की जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजने पड़ते हैं, यहां से समय पर जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून को

राजनांदगांव : जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून को

राजनांदगांव । जिला पंचायत -शिक्षा स्थाई समिति की बैठक 9 जून 2026 को दोपहर 3.30…

20 minutes ago
राजनांदगांव : नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन

राजनांदगांव : नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन

- जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्नराजनांदगांव । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय…

23 minutes ago
राजनांदगांव : नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य

राजनांदगांव : नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य

- हरियाली संरक्षण से लेकर स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं का किया जा रहा सुदृढ़ीकरण- ग्रीष्म…

25 minutes ago
बस्तर में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, हवाओं की रफ्तार पर टिकी आगे बढ़ने की चाल

बस्तर में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, हवाओं की रफ्तार पर टिकी आगे बढ़ने की चाल

जगदलपुर. भीषण गर्मी के बीच बस्तरवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस…

29 minutes ago
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना से गणेश राम कंवर का बना पक्का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना से गणेश राम कंवर का बना पक्का घर

- पक्का घर बनने से जीवन में आया सकारात्मक बदलावराजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं…

30 minutes ago