प्रदेश में 6 नए गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल पंजीकृत

भोपाल

मध्य प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान 6 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एक समान चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इन्हें आवंटित चुनाव चिन्ह निर्दलीय उम्मीदवारों या अन्य किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवारों को आवंटित नहीं किए जाएंगे। इन सभी पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्वाचन चिन्ह आरक्षण एवं आवंटन आदेश 1968 के पारा 10 बी के अंतर्गत छूट प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश में जिन नए राजनीतिक दलों को पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों के रूप में मान्यता प्रदान की गई है, उनमें राष्ट्रीय नव नवजागरण पार्टी को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा सीटों पर फाउंटेन चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी को सभी 230 विधानसभा सीटों पर ग्लास टंबलर, भारत आदिवासी पार्टी को सभी 230 विधानसभा सीटों पर आॅटो रिक्शा चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। भारतीय सभ्यता पार्टी को मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए एक समान चुनाव चिन्ह सीजर आवंटित किया जाएगा। भारतीय क्रांति संघ पार्टी को मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर फ्लूट चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। इंडियन पीपल्स अधिकार पार्टी को मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर बैलून चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। इन  पंजीकृत  गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्हों को मुक्त प्रतीक चुनाव चिन्हों की सूची से बाहर किया जाएगा।

यह आते हैं पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों की श्रेणी में
ऐसे सभी नए पंजीकृत दल जो राज्य स्तरीय दल बनने के लिए विधानसभा या आम चुनाव में पर्याप्त प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर पाते हैं अथवा जिन्होंने पंजीकृत होने के बाद से कभी चुनाव नहीं लड़ा है उन्हें गैर मान्यता प्राप्त दल माना जाता है ऐसे दलों को मान्यता प्राप्त दलों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

2 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

2 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

3 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

4 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

4 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

4 hours ago