ग्वालियर में 8 साल की मासूम के साथ 60 साल के हजरत अली ने की हैवानियत, पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा

ग्वालियर

इंसान की आँखों की शर्म और इंसानियत मरती जा रही है, कुछ लोग हैं जो समाज को न सिर्फ कलंकित कर रहे हैं बल्कि रिश्तों को भी तार तार कर रहे हैं, हम सबने सगे रिश्तों से ज्यादा मुंह बोले रिश्तों की मजबूती और अपनेपन की कहानियां अपने दादी-बाबा, नाना- नानी से सुनी हैं लेकिन शायद अब गुजरे ज़माने की बातें हो गई है, ग्वालियर से आई एक खबर तो यही बता रही है।

ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा में एक ऐसी ही घटना हुई जिसने ना सिर्फ़ रिश्तों को शर्मसार किया बल्कि मोहल्ले की बच्चियों के मन में एक अजीब सा भय भी पैदा कर दिया है, दरअसल यहाँ रहने वाले एक 60 साल के बुजुर्ग ने 8 साल की एक मासूम के साथ हैवानियत की, खास बात ये है कि आरोपी पड़ोसी है और बच्ची उसे बाबा कहकर बुलाती है।
जिसे बाबा कहकर बुलाती थी उसी ने कर दी शर्मनाक हरकत

जानकारी के मुताबिक 8 साल की मासूम घर के पास खेल रही थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला 60 साल का हजरत अली वहां आया और बच्ची तो ताड़ता रहा ,उसने बच्ची को आवाज देकर बुलाया, टॉफी का बहाना बनाकर अपने घर के पीछे ले गया बच्ची चूँकि उसे बाबा कहकर बुलाती थी तो साथ चली गई उसे क्या मालूम था कि वो हैवान है।
गोद में बैठाकर की हैवानियत

बुजुर्ग हजरत अली ने बच्ची के कपड़े उतारे और फिर उसे अपनी गोद में बैठाकर गलत हरकत करने लगा , बच्ची चीखी तो उसने उसका मुंह दबा दिया फिर कुछ देर बाद बच्ची को छोड़ दिया, बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपनी माँ को पूरी कहानी बता दी, माँ बच्ची की लेकर तुरंत कम्पू थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

इस दौरान आरोपी को मालूम चल गया कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है तो वो घर से भाग गया लेकिन पुलिस ने तत्काल एक्टिव होते हुए उसे कुछ देर की मशक्कत के बाद अचलेश्वर मंदिर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया, उधर बच्ची बहुत सहमी हुई है, थाने में आरोपी को देखकर वो दहशत में आ गई और चीखकर रोने लगी, परिजन भी आक्रोशित हो गए, पुलिस ने उन्हें शांत करकर घर भेज दिया और मामले को जाँच में ले लिया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: rapetop-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

6 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

6 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

6 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

6 hours ago