राजधानी में आज 600 पुलिसकर्मी अवकाश पर, प्रदेश में हर दिन 14 फीसदी का Weekly off

भोपाल

प्रदेश में आज से हर दिन सात हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी अवकाश पर रहेंगे। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और निरीक्षक स्तर तक के अफसरों को अवकाश दिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा पुलिस जवान और अफसर इंदौर एवं भोपाल में आज से साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे। प्रदेश के थानों में करीब पचास हजार का बल पदस्थ है। इस बल के अनुसार हर दिन 14 फीसदी पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वीकली ऑफ का रिव्यू जिला स्तर पर 15 दिन में किया जाएगा।

इसमें पुलिसकर्मियों के अवकाश से यदि कोई परेशानी आती है तो इसका समाधान जिला स्तर पर या पुलिस मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के सोमवार से पूरे प्रदेश में साप्ताहिक अवकाश दिए जाने के निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिए थे। सभी ने रविवार शाम तक अपने-अपने जिले का रोस्टर बना लिया है। इसके साथ ही आज से हर जिले के पुलिस थानों में पदस्थ कुल बल को रोस्टर सिस्टम अनुसार सप्ताह में एक-एक दिन का अवकाश दिया जा रहा है।

एक महिला अफसर को थाने में रहना जरूरी
डीजीपी के निर्देश हैं कि थाने में महिलाओं की फरियाद सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी थाने में मौजूद रहें। इसलिए रोस्टर सिस्टम ऐसा बनाया जाएगा कि एक महिला पुलिसकर्मी थाने में मौजूद रहे। जिन थानों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या कम हैं, उन थानों में बाजू वाले थाने से महिला पुलिसकर्मी को बुलाया जाएगा।  

थाने में टू आई सी संभालेंगे मोर्चा
जिस दिन थाने के प्रभारी का वीकली ऑफ होगा उस दिन थाने की कमान टू आई सी के पास होगी। इसके अलावा उपसंभाग में जितने भी थाने आते हैं, उनके प्रभारियों को अलग-अलग दिन अवकाश दिया जाएगा। विशेष परिस्थिति में करीब के थाने के प्रभारी को मदद के लिए बुलाया जा सकता है।

भोपाल में 600 पुलिसबल आज अवकाश पर
भोपाल में लगभग 600 पुलिसकर्मी अवकाश पर हैं। इनमें से हर उपसंभाग के एक-एक निरीक्षक भी शामिल हैं। भोपाल शहरी क्षेत्र में करीब चार हजार का बल थानों में है। इन सभी को अगले सात दिन में एक-एक दिन अवकाश दिया जाएगा। रविवार को यहां का रोस्टर थाना और एसीपी जोन के तहत बनाया गया। शाम को उन पुलिसकर्मियों को सूचित कर दिया गया, जिनका आज अवकाश रहेगा। डीसीपी पद्मविलोचन शुक्ला, डीसीपी सुधीर अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों को फूल देकर साप्ताहिक अवकाश पर जाने की सूचना दी। इतने ही पुलिसकर्मी इंदौर में भी अवकाश पर हैं। यहां पर भी लगभग चार हजार का बल शहरी क्षेत्र के थानों में है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

1 hour ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

1 hour ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

2 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

2 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

2 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

2 hours ago