छत्तीसगढ़

63 लाख के सोने-चांदी के आभूषण जब्त, 5 गिरफ्तार

महासमुंद  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा पर वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है। जिले की कोमाखान पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा ग्राम टेमरी के पास दो वाहनों से सोने-चांदी के आभूषण जब्त किया हैं।साथ ही रायपुर के दो व ओडिशा के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रायपुर के दो संदेही से 37 किलोग्राम और 92 प्रतिशत शुद्ध व पियोर चांदी 21.275 किलोग्राम और ओडिशा के तीन संदेही से 912 ग्राम सोने के व 11.149 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई ने बताया कि कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट टेमरी नाका के पास टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी खरियार रोड ओडिशा की तरफ से एक वैन छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। वैन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे सवार थे, जिससे पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर टीम ने पीछे डिक्की में रखे हुए बैग की तलाशी ली, जिसमें चांदी के आभूषण थे। आभूषण का वजन करीब 37.600 कि.ग्रा. है, जिसकी कीमत 23 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद टीम ने संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड क्रमांक 58 थाना टिकरापारा रायपुर निवासी मोहम्मत इस्लाम पिता मोहम्मत रोशन (34) और सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास के निवासी देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया (32) हिरासत में लिया।तीन संदेहियों से 40 लाख के आभूषण बरामदपुलिस अधीक्षक ने बताया कि फार्चुनर कार क्रमांक में सवार ग्राम अमठा थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी ओडिशा निवासी शंषुराम पटेल पिता माधव पटेल (40), राजाखरियार, थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा ओडिशा निवासी ब्रजमोहन पिता देवराज मेहर (48) एवं ग्राम चार बहाल थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी ओडिशा मलय कुमार पिता नलीनी रंजन पण्डा (51) को हिरासत में लिया है। ये लोग ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे। चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास उनके कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान सोने चांदी के टूटे-फूटे 11.149 किलोग्राम जेवरात और नगदी रकम एक लाख रुपये मिले। जब्त आभूषण की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago