तीनों बार तैरी भगवान नरसिंह की 7.5 KG वजनी मूर्ति,वर्षभर रहेगी खुशहाली

  देवास
 देवास जिले के हाटपीपल्या में भगवान नरसिंह का प्राचीन मंदिर है. जहां भगवान की साढ़े सात किलो वजनी ठोस चमत्कारी पाषाण प्रतिमा विराजमान है. भगवान नरसिंह की प्रतिमा को प्रतिवर्ष डोल ग्यारस पर नरसिंह घाट ले जाया जाता है. इस दौरान बड़ी ही धूमधाम से पूरे नगर में अखाड़ा-जुलूस के साथ भगवान को भ्रमण करवाया जाता है. फिर भमोरी नदी में हजारों लोगों की मौजूदगी में इस पाषाण प्रतिमा को पूजा-अर्चना कर पूरे सम्मान के साथ तैराया जाता है.

इस बार भी डोल ग्यारस पर भगवान नरसिंह की पाषाण प्रतिमा को भमोरी नदी में मंदिर के पुजारी ने 3 बार पानी में तैराया. लोगों की आस्था और मान्यता है कि मूर्ति अगर एक बार तैरी और दो बार डूब गई तो वर्ष के 12 महीनों में से सिर्फ चार महीने ही अच्छे निकलेंगे. 2 बार तैरी और एक बार डूबी तो समझो 8 माह अच्छे व 4 माह खराब जाएंगे. और यदि तीनों ही मर्तबा तैर गई तो वर्षभर पूरे क्षेत्र में खुशहाली व समृद्धि रहेगी. क्षेत्र में अच्छी फसल लहलहाएगी. और यदि तीनों ही बार डूब गई तो सूखे, प्राकृतिक आपदा के हालात बनेंगे.

खास बात यह है कि इस वर्ष प्रतिमा तीनों ही मर्तबा पानी में तैरती रही. पंडित गोपालदास वैष्णव ने ऐसा तीन बार किया. हर बार प्रतिमा तैरती रही. इस दौरान घाट पर मौजूद हजारों लोगों ने भगवान नरसिंह के जयकारे लगाए. श्रद्धालु ख़ुशी से झूम उठे. क्योंकि क्षेत्र के लिए पूरा साल खुशहाली भरा रहने वाला है.

हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भगवान नरसिंह का आशीर्वाद क्षेत्र के सभी लोगों पर बना हुआ है. प्रतिमा तीन बार तैरी है. भगवान के आशीर्वाद से यह पूरा वर्ष अच्छा जाएगा.

नदी घाट से लेकर मंदिर तक कालीन बिछाई

हर साल यह आयोजन डोल ग्यारस के मौके पर होता रहा है. लेकिन पंडितों ने मुहूर्त देखने के बाद मंगलवार आयोजन करने की सलाह दी थी. इसके चलते कलेक्टर ने सोमवार के स्थानीय अवकाश की जगह अगले दिन यानी मंगलवार को छुट्‌टी घोषित की थी. मंगलवार दोपहर में मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आरती हुई. भमोरी नदी घाट से लेकर मंदिर तक कालीन बिछाई गई. जिस पर भगवान नरसिंह  का ढोल-ढमाके के साथ चल समारोह निकाला गया. चल समारोह में पुलिस बैंड भी शामिल था. आयोजन को लेकर पहले से ही विशेष तैयारी की गई थी. इस मौके पर विधायक मनोज चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रकांता राठौर सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे.

भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर

विधायक मनोज चौधरी और नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर के प्रयास से पहली बार पाषाण प्रतिमा के चल समारोह  में पुलिस बैंड शामिल हुआ. साथ ही पाषाण प्रतिमा को डोल में विराजित करने के बाद और नरसिंह घाट पर तैराए जाने के पहले भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

आपको बता दें कि नपाध्यक्ष और पार्षदों ने विधायक मनोज चौधरी के साथ गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर भगवान नरसिंह को राजकीय सम्मान देने की मांग की थी. इसके बाद गृहमंत्री ने उज्जैन आईजी और देवास एसपी को निर्देश दिए थे.

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य भेंट

रायपुर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास…

50 minutes ago
CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

1 hour ago
इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

इंदौर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पहचान छिपाने के दावे के बीच आरोपी गिरफ्तार; सिलीगुड़ी से MP पहुंची पीड़िता

 इंदौर  धार्मिक पहचान छुपाकर गायिका के साथ दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम युवक को बाणगंगा पुलिस…

2 hours ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

2 hours ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

2 hours ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

2 hours ago