भाजपा शासित राज्यों से आएगा चुनाव करवाने होमगार्ड का 71% बल

भोपाल

विधानसभा चुनाव की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश में आने वाले होम गार्ड का 71 प्रतिशत के लगभग का बल उन राज्यों से आने वाला है, जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, या भाजपा के समर्थन की सरकार है। सबसे ज्यादा बल मध्य प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश में आएंगा। करीब बीस प्रतिशत बल इसी राज्या का प्रदेश में चुनाव के दौरान तैनान रहेगा। इनके अलावा भी जो बल आएगा वो अधिकांश भाजपा शासित राज्यों से ही होगा।

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के चुनाव में लगभग 42 हजार का नगर सैनिकों का बल दूसरे राज्यों से भेजने का तय किया है। यह बल 12 नवम्बर के बाद मध्य प्रदेश में आएगा। इस बल में खासबात यह है कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, महाराष्टÑ, गुजरात और हरियाणा से भारी संख्या में आ रहा है। यहां पर चुनाव में तैनात होने वाले कुल बल   इन चार राज्यों से 71 प्रतिशत दिया जाएगा। बाकी का लगभग 29 प्रतिशत बल दूसरे राज्यों से रहेगा। हालांकि इसमें कर्नाटक से भी करीब दस प्रतिशत के लगभग होमगार्ड प्रदेश को मिलेंगे।

किस राज्य से कितने आएंगे नगर सैनिक
जानकारी के अनुसार प्रदेश में लगभग 42 हजार का होमगार्ड का बल चुनाव में तैनात किया जाना है। इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से आठ हजार के लगभग नगर सैनिक शामिल हैं। इसके बाद महाराष्टÑ से करीब सात हजार नगर सैनिक भी यहां पर चुनावी में ड्यूटी करने के लिए आएंगे। इसी तरह भाजपा शासित गुजरात से करीब पांच हजार नगर सैनिक चुनाव में आ रहे हैं।  इसके बाद झारखंड से दो हजार , बिहार से ढाई हजार के लगभग होमगार्ड आएगा। तेलंगाना से करीब दो हजार और दो हजार के लगभग ही हरियाणा से नगर सैनिक यहां पर आएंगे। इनके अलावा करीब एक हजार होम गार्ड उडीसा से यहां पर आएंगे।

नार्थ ईस्ट राज्यों से आएगा पुलिस का बल
वहीं उत्तर पूर्व के राज्यों से सशस्त्र पुलिस बल भी यहां पर आएगा। केंद्र से 700 कंपनियां प्रदेश को मिली है। जिसमे से दो सौ कंपनी पैरामिलट्री फोर्स की है। जबकि 500 कंपनियां दूसरे राज्यों की सशस्त्र बल की कंपनियां दी गई है। इसमें भी सबसे ज्यादा बल असम राज्य से यहां पर आएगा। यह भी भाजपा शासित राज्य है। इसके अलावा मिजोरम से भी यहां पर बल आएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी…

1 hour ago
CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

जगदलपुर । नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार…

2 hours ago
CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है।…

2 hours ago
CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक नवविवाहिता द्वारा सुसाइड के…

2 hours ago
CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने…

2 hours ago
CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर…

2 hours ago