मप्र विधानसभा चुनाव में 77.15 फीसदी मतदान हुआ : निर्वाचन आयोग

भोपाल.
हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 77.15 फीसदी मतदान हुआ, जो 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.52 फीसदी अधिक है। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था।

शनिवार रात ईसीआई द्वारा जारी अनंतिम आकंड़ों के अनुसार राज्य में 77.15 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव में 78.21 फीसदी पुरुष मतदाताओं तथा 76.03 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया।

आंकड़ों के मुताबिक, रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 90.10 फीसदी मतदान हुआ, जबकि राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में अलीराजपुर जिले की जोबट सीट पर सबसे कम 54.37 फीसदी मतदान हुआ। पिछले कुछ चुनावों में राज्य में मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। 2003 में यह आंकड़ा 67.25 फीसदी, 2008 में 69.78 फीसदी, 2013 में 72.13 फीसदी तथा 2018 में 75.63 फीसदी था।

पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 41.02 फीसदी, कांग्रेस को 40.89 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अन्य पार्टियों को 10.83 फीसदी वोट मिले थे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में कुल 64,626 मतदान केंद्र बनाये गये थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बीजापुर नगर पंचायत में 62 लाख के घोटाले का खुलासा, CMO और लेखापाल सस्पेंड

बीजापुर नगर पंचायत में 62 लाख के घोटाले का खुलासा, CMO और लेखापाल सस्पेंड

बीजापुर. भोपालपटनम नगर पंचायत में सामने आए 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में…

16 minutes ago
समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा

समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा  खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय…

21 minutes ago
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व…

21 minutes ago
मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन पड़ोसी राज्यों से…

22 minutes ago
मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता और नवाचार पर विशेष जोर

मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता और नवाचार पर विशेष जोर

मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता…

35 minutes ago
नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

नीट यूजी में प्रवेश प्राप्त करने हेतु प्रदेश के संगठित क्षेत्र के बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी वन मंत्री  केदार कश्यप ने…

39 minutes ago